नवंबर महीने में हाथों-हाथ बिकीं Maruti Suzuki की ये 8 शानदार कारें, आपको कौन है पसंद?
Maruti Suzuki Swift Baleno Dzire Alto Wagon R Vitara Brezza S-Presso Eeco ये सभी नवंबर 2019 में Maruti Suzuki की आठ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप Maruti Suzuki की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपको आखिर तक पढ़नी चाहिए। हम आपके लिए नवंबर 2019 में मारुति सुजुकी की 8 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों को लेकर आए हैं। इनमें Maruti Suzuki Swift, Baleno, Dzire, Alto, Wagon R, Vitara Brezza से लेकर S-Presso और Eeco तक शामिल हैं। हम आपको इन गाड़ियों की नवंबर महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने जा रहे हैं तो आपको पता चल सके कि क्या आपकी पसंद भी देश की पहली पसंद है। डालते हैं एक नजर,
Maruti Suzuki Swift
- Maruti Suzuki की Swift नवंबर महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। नवंबर 2019 में इसके 19,314 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह कंपनी की एक बेहद ही लोकप्रिय हैचबैक है जिसमें आपको स्पोर्टी लुक मिलता है।
Maruti Suzuki Baleno
- Swift के बाद नवंबर 2019 में Maruti Suzuki की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Baleno रही। इस महीने इसके 18,047 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रीमियम कार है जिसकी बिक्री Nexa Dealerships पर होती है।
Maruti Suzuki Dzire
- Swift और Baleno के बाद नवंबर 2019 में Maruti Suzuki की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Dzire रही। Maruti Suzuki Dzire के इस महीने में 17,659 यूनिट्स बाजार में बिके।
Maruti Suzuki Alto
- Maruti Suzuki की नवंबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Alto चौथे नंबर पर रही, जहां इस कार के 15,086 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
Maruti Suzuki Wagon R
- Wagon R नवंबर महीने में Maruti Suzuki की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। नवंबर 2019 में इसे 14,650 ग्राहकों ने खरीदा।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
- Maruti Suzuki की Vitara Brezza बिक्री के मामले मेम छठे नंबर पर रही। नंबर 2019 में इसके 12,033 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Maruti Suzuki S-Presso
- Maruti Suzuki ने अपनी S-Presso को इसी साल भारत में लॉन्च किया है जो सामने से देखने पर SUV जैसी लगती है। इस कार को भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। नवंबर महीने में इसके 11,220 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जहां ये कंपनी की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
Maruti Suzuki Eeco
- बिक्री के मामले में Maruti Suzuki की Eeco आठवे नंबर है। नवंबर 2019 में इसके 10,162 यूनिट्स बाजार में बिके हैं।