ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कारें, आपके परिवार के लिए कौन है Best?
Maruti Suzuki Swift Maruti Baleno Maruti Alto Wagon-R Maruti Suzuki S-Presso Hyundai i20 Hyundai Grand i10 Celerio Tata Tiago Renault Kwid ये हैं Best Selling Hatchbacks
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आपको भी हैचबैक गाड़ियां पसंद हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। हम आपके लिए देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक लेकर आए हैं, जिन्हें ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इन कारों में Maruti Suzuki Swift, Baleno, Alto, Wagon-R, S-Presso, Hyundai i20, Grand i10, Celerio से लेकर Tata Tiago और Renault Kwid शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि पिछले नवंबर के मुकाबले इस नवंबर कितने ग्राहकों ने इन गाड़ियों को खरीदा है। इसके बाद आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे कि क्या देश की पहली पसंद है आपकी पसंद। डालते हैं एक नजर,
Maruti Suzuki Swift
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 19,314 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 22,191 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 13 फीसद घटी बिक्री
Maruti Suzuki Baleno
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 18,047 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 18,649 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 3 फीसद घटी बिक्री
Maruti Suzuki Alto
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 15,086 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 18,643 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 19 फीसद घटी बिक्री
Maruti Suzuki Wagon-R
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 14,650 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 11,311 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 30 फीसद घटी बिक्री
Maruti Suzuki S-Presso
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 11,220 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- लॉन्च नहीं हुई थी
Hyundai i20
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 10,446 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 10,555 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 1 फीसद घटी बिक्री
Hyundai Grand i10
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 10,186 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 9,252 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 10 फीसद बढ़ी बिक्री
Maruti Suzuki Celerio
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 6,651 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 8,371 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 21 फीसद घटी बिक्री
Tata Tiago
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 4,811 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 7,879 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 39 फीसद घटी बिक्री
Renault Kwid
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 4,182 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 5,419 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 23 फीसद घटी बिक्री