विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Dzire भी हो गई महंगी, किस वेरिएंट पर बढ़े कितने हजार रुपये? अब क्‍या है नई कीमत

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Compact Sedan Car Maruti Dzire की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता ने इस गाड़ी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Maruti Dzire

मारुति सुजुकी की ओर से डिजायर कार को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता ने हाल में ही इस गाड़ी की कीमत को बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत को तत्‍काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

कितनी बढ़ी कीमत

निर्माता की ओर से इस गाड़ी की कीमत में 7500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है। लेकिन इसकी पूरी रेंज की कीमत को बढ़ा दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

मारुति डिजायर में जेड सीरीज का नया 1.2 लीटर इंजन दिया गया है। इस इंजन से इसे 80 बीएचपी की पावर और 111.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दिया जाता है। इसमें फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी का विकल्‍प भी मिलता है।

कैसे हैं फीचर्स

मारुति डिजायर में एलईडी हेडलाइट्स के साथ ही फॉग लैंप, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, नौ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, टॉगल बटन के साथ एसी यूनिट, रियर एसी वेंट, सेगमेंट में पहली बार सिंगल पेन सनरूफ जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। हालांकि कुछ फीचर्स की कमी इसमें महसूस होती है, जिसमें फ्रंट आर्म रेस्‍ट और एंबिएंट लाइट शामिल है।

कितनी हुई कीमत

मारुति की ओर से इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत को अब 6.31 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत अब 8.18 लाख रुपये से शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Dzire AMT Long Term Review: 5स्‍टार सेफ्टी रेटिंग वाली डिजायर खरीदना किसके लिए बेहतर होगा, जानें डिटेल