विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Arena की इन कारों पर मिल रही है 'पैसा वसूल' डील, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

Published: Mon, 04 May 2026 11:00 AM (IST)

वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई निर्माताओं की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। Maruti Suzuki भी कई सेगमेंट में कारों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों में से किस गाड़ी पर इस महीने कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Alto K10 पर कितना Discount Offer

मारुति की ओर से ऑल्‍टो के10 को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस महीने गाड़ी खरीदने पर अधिकतम 52500 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।

Maruti S Presso पर होगी बचत

मारुति की एस प्रेसो कार पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। May 2026 में भी इसके सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है।

Maruti Celerio पर है यह ऑफर

मारुति अपनी एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये तक के ऑफर दे रही है। यह ऑफर इसके अधिकतर वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। 

Maruti Wagon R पर भी डिस्‍काउंट

निर्माता की ओर से वैगन आर कार को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी पर भी अधिकतम 52500 रुपये का डिस्‍काउंट दे रही है। यह ऑफर वैगन आर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।

Maruti Swift पर बचत का मौका

निर्माता की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस कार को खरीदने पर इस महीने में 45 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Maruti Dzire पर क्या हैं ऑफर्स

मारुति की ओर से डिजायर कार पर भी May 2026 में किसी भी तरह का ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

Maruti Brezza पर भी होगी बचत

मारुति की ब्रेजा पर भी May 2026 में अधिकतम 55 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

Maruti Victoris पर कितनी होगी बचत

मारुति की ओर से विक्‍टोरिस एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 70 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। 

Maruti Ertiga पर कितनी बचत

मारुति की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को खरीदने पर किसी भी तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्‍प