Maruti Suzuki Celerio के ZXi Plus वेरिएंट हुए महंगे, जानें नई कीमतें और सेफ्टी रेटिंग
Celerio Price Hike: मारुति सुजुकी सेलेरियो के ZXi Plus वेरिएंट्स की कीमतों में 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Celerio कार कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह कीमत में बढ़ोतरी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशनों विकल्पों के साथ ZXi Plu वेरिएंट्स पर लागू होती हैं 2,500 रुपए तक बढ़ गए हैं। हालांकि, कार के बेस LXi वर्जन पर भी कीत नहीं बढ़ाई गई हैं जो कि केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाल VXi ट्रिम में भी उपलब्ध है। इसके CNG वर्जन पर भी कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है।
BNCAP क्रैश टेस्ट
इस साल की शुरुआत में Maruti Suzuki Celerio के मौजूदा जनरेशन मॉडल का BNCAP क्रैश टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में कार को तीन-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग खास तौर पर 6 एयरबैग वाले वर्जन के लिए है। बता दें कि, 6 एयरबैग वाले इस वर्जन के साथ टेस्ट किए गए 2-एयरबैग वाले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा स्कोर हासिल किया था।
कीमत में बदलाव होने के बाद वेरिएंट और गाड़ी के टाइप के आधार पर Celerio की नई कीमत रेंत 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से लेकर 6.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।
इंजन और पावर
Maruti Celerio में 1.0 लीटर का तीन-सिलिंडर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 66hp की पावर और 89nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह इंजन जब CNG पर चलता है जो इसे केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता है। CNG पर चलने पर इसकी पावर 56bhp और टॉर्क 82nm रह जाता है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
इस हैचबैक में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, टॉप-वेरिएंट्स में कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलना जारी है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं। Maruti Suzuki द्वारा अपने पूरे पोर्टफोलियो में समय-समय पर किए जाने वाले बदलावों के तहत ही Celerio की कीमतों में यह बदलाव किया गया है।
फिलहाल ये बदलाव सिर्फ कीमतों से जुड़े हैं और इस हैचबैक की बाकी स्पेसिफिकेशंस और वेरिएंट लाइनपर पहले जैसे ही रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti Wagon R Facelift टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर, अब मिली किन फीचर्स की जानकारी?
