यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छह महीने से लगातार बढ़ रही Maruti Suzuki Brezza की सेल, जानें इसमें क्या कुछ खास
Maruti Brezza Sales पिछले 6 महीने के दौरान ब्रेजा (Brezza) की सेल काफी शानदार रही है। इसकी ब्रिकी में काफी ...और पढ़ें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। इंडियन मार्केट में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। एसयूवी सेगमेंट में कई मॉडल्स के बीच भारी कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। अगर एसयूवी सेल की बात करें तो टाटा पंच कुछ कम नहीं। मारुति की एक कार है जो पिछले कई महीने से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी ब्रिकी में काफी बढ़ोतरी हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पिछले 6 महीने के दौरान ब्रेजा की सेल काफी शानदार रही है। मारूति ब्रेजा की पिछले महीने में जून में इसकी 10,578 यूनिट, जुलाई में 16,543 यूनिट, अगस्त में 14,572 यूनिट, सितंबर में 15,001 यूनिट, अक्टूबर में 16,050 यूनिट और नवंबर में 13,393 यूनिट्स की सेल हुई है। जिसके कारण ये ब्रिकी में अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है।
Maruti Suzuki Brezza इंजन
इस कार में K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन मिलता है। ये स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। जो 103hp की पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वेरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देती है। इसे आप LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
Maruti Suzuki Brezza फीचर्स
इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसे 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट करता है। कार में वायरलेस चार्जिंग डॉक भी मिलता है। इसकी मदद से आप स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। इसमें सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से 12.46 लाख रुपये के बीच है।

