महिंद्रा XUV700 भारत में जल्द होगी लॉन्च, देगी फॉर्च्यूनर को टक्कर
महिंद्रा अपनी XUV700 को भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह कार सैंगयोंग की रेक्सटन भी हो सकती है
नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी XUV700 को भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह कार सैंगयोंग की रेक्सटन भी हो सकती है, जिसे पिछले महीने सियोल में पेश किया गया था। इंडियन ऑटोस ब्लॉग में छपी खबर के अनुसार महिद्रा सैंगयोंग रेक्सटन को XUV700 के नाम से भारत में लॉन्च कर सकती है।
फीचर्स:
XUV700 महिंद्रा की पॉपुलर लैडर-फ्रेम बेस्ड SUV होगी जिसकी कीमत 20 लाख रुपए के आसपास रह सकती है। यह कार टोयोटा की फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और इसुजू MUX को टक्कर देगी। XUV700 का एक्सटीरियर मिरर्स रेक्सटन जैसा ही है। इसकी लंबाई 4,850mm, चौड़ाई 1,920mm, ऊंचाई 1,800mm और व्हीलबेस 2,865mm है।
इंटीरियर:
XUV700 में महिंद्रा का लग्जरी और एडवांस केबिन दिया जा सकता है। रेक्सटन के इंटीरियर की बात करें तो उसमें डुअल टोन ब्लैक और टैन इंटीरियर डैशबोर्ड, पियानो ब्लैक के साथ लैदर अपहोलस्ट्री दिया जाएगा। डैशबोर्ड पर वुड और क्रोम डिटेलिंग भी की गई है। इसमें 9.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो GPS नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयट ऑटो कनेक्टिविटी से लैस होगा। इस कार में थर्ड रो सीटिंग भी दी जाएगी।
इंजन:
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो XUV700 में 2.2 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोडीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 184hp की पावर के साथ 420Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि इसमें 2.0 लीटर GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।
साभार: इंडियनऑटोसब्लॉग.कॉम
इसे भी पढ़ें:- होंडा NM4 डार्क क्रूजर साल 2018 में करेगी वापसी, जानें किन फीचर्स से होगी लैस
इसे भी पढ़ें:- रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 750 जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स