Move to Jagran APP

XUV700 का Jevelin एडिशन टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के लिये होगा तैयार, जानिये क्या होगी खासियत

टोक्यो ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़िों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं। ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल विजेताओं के लिए आनंद महिंद्रा ने खास एक्सयूवी700 Jevelin एडिशन भेंट करने की योजना बनाई है।

By Rishabh ParmarEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 06:42 PM (IST)
XUV700 का Jevelin एडिशन टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के लिये होगा तैयार, जानिये क्या होगी खासियत
XUV700 का Jevelin एडिशन टोक्यो गोल्ड मेडलिस्ट के लिये होगा तैयार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टोक्यो ओलंपिक 2020 भारत के लिए काफी सफल रहा है क्योंकि देश ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं। केंद्र सरकार के अलावा कई संगठनों ने भी एथलीटों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, रेनॉल्ट और एमजी मोटर जैसे वाहन निर्माता एथलीटों को पुरस्कार और मान्यता के साथ सम्मानित करने में सबसे आगे रहे हैं।

loksabha election banner

अब महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए XUV700 के एक विशेष एडिशन की घोषणा की है। इस विशेष एडिशन वाली कार को XUV700 जेवेलिन एडिशन कहा जाएगा और इसे नीरज चोपड़ा, अवनी लेखारा और सुमित अंतिल को उपहार में दिया जाएगा। जिन्होंने हाल ही में आयोजित ओलंपिक/पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

होमग्रोन ऑटोमेकर ने 'Javelin' के नाम को हाल ही में ट्रेडमार्क करवाया है, वहीं आनंद महिंद्रा ने ऑटो और फार्म सेक्टर के मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस से तीन एक्सयूवी700 'Javelin'एडिशन डिजाइन करने का अनुरोध किया, जिस पर बोस ने जवाब दिया "बिल्कुल @anandmahindra एक विशेषाधिकार होगा!"

एक्सयूवी700 जेवलिन संस्करण के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इन एथलीटों को सम्मानित करने के लिए कार के एक्सटीरियर पर एक स्पेशल प्रिंट होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कार को इंटीरियर के लिए एक संशोधित थीम भी मिल सकती है। विशेष रूप से अवनि लेखारा और सुमित अंतिल के लिए, टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, XUV700 आसानी से प्रवेश-निकास के लिए विशेष संशोधनों के साथ आ सकती है। इस बीच, महिंद्रा ने पहले ही नई XUV700 की कीमतों का खुलासा कर दिया है जो ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कार के सितंबर में भारतीय शोरूम में आने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.