विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra XUV700 Electric: इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द नजर आएगी महिंद्रा की ये कार, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Tue, 23 May 2023 02:20 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2023 04:16 PM (IST)

XUV.e8 में तीन स्क्रीन हैं। वहीं इसमें एक ड्राइवर के डिस्पले के लिए है और दूसरा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम के ...और पढ़ें

Mahindra XUV700 Electric: इस इलेक्ट्रिक कार को XUV.e8 दिया जाएगा नाम ?
Mahindra XUV700 Electric: इस इलेक्ट्रिक कार को XUV.e8 दिया जाएगा नाम ?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा इस समय XUV700 के इलेक्ट्रिक अवतार पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। XUV700 Electric Car को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अगले साल लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ खास नजर आया, इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार को XUV.e8 दिया जाएगा नाम ?

दरअसल कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक अलग सब ब्रांड बनाई है, जिस बैनर के तहत केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे जाएंगे। Mahindra XUV700 इलेक्ट्रिक SUV ब्रांड के नए इलेक्ट्रिक-ओनली सब-ब्रांड – XUV.e के तहत आएगी। इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शोकेस किया गया था।

कैसा रहेगा केबिन एक्सपीरिएंस?

Mahindra XUV700 का इंटीरियर पहले से ही फ्यूचरिस्टिक और टेक-लेटेड था। वहीं इसका XUV.e8 इसे बिल्कुल ही अलग स्टैंड पर ले जाता है। XUV700 में दो हॉरिजॉन्टल स्क्रीन हैं,और XUV.e8 में तीन स्क्रीन हैं। वहीं इसमें एक ड्राइवर के डिस्पले के लिए है और दूसरा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए भी है। तीसरी स्किन सामने बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी है।

एक्सयूवी 700 के कई फीचर्स - पैनोरमिक सनरूफ, सीटिंग लेआउट, डैश लेआउट और डोर ट्रिम्स भी इसमें होने की संभावना है। आपको बता दें कंपनी इसे लॉन्च 2024 के आसपास कर सकती है। इसमें कंपनी ओर भी फीचर्स दे सकती है।

महिंद्रा के आंतरिक शोध के अनुसार मौजूदा एसयूवी खरीदारों में से 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपनी अगली खरीद के रूप में मानेंगे। ऑटोमेकर को अगले 5 वर्षों में अपने एसयूवी उत्पाद लाइनअप का 20-30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियां होने की उम्मीद हैं।