Move to Jagran APP

Mahindra की ताकतवर XUV500 पर मिल रहा है 70,000 रुपये का भारी डिस्काउंट

Mahindra XUV500 Mahindra cars discount on Mahindra cars discount on Mahindra XUV500 Cash Discount Exchange Bonus Corporate Discount

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 10:00 AM (IST)
Mahindra की ताकतवर XUV500 पर मिल रहा है 70,000 रुपये का भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप Mahindra कंपनी की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल भारत में त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन्हीं कारों में Mahindra XUV500 भी शामिल है, जिस पर कंपनी की तरफ से Cash Discount से लेकर Exchange Bonus और Corporate Discount शामिल है। आज हम आपको कंपनी की इस पावरफुल SUV पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताएंगे। इसके अलावा इस SUV के उस बेस वेरिएंट के बारे में भी बताएंगे, जिसे कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

क्या है ऑफर?

Mahindra XUV500 पर आपको कुल 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इनमें 26,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा अगर आप पुरानी कार के बदले नई Mahindra XUV500 को खरीदते हैं, तो आपको 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस SUV पर 9,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके साथ ही XUV500 की खरीद पर आपको 10,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी मिलेगा।

Mahindra XUV500 का सबसे सस्ता वेरिएंट W3

Mahindra XUV500 का W3 वेरिएंट हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। Mahindra ने अपनी XUV500 के एंट्री-लेवल W3 वेरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.23 लाख रुपये रखी है। XUV500 के W3 वेरिएंट से पहले W5, XUV500 का बेस वेरिएंट था। W5 वेरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.80 लाख रुपये है। इस हिसाब से W3 वेरिएंट W5 के मुकाबले 57,000 सस्ती है। इसके डिजाइन और इंजन में को भी बदलाव नहीं किया गया है।

परफॉर्मेंस- Mahindra XUV500 W3 में पावर के लिए वही 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 155 hp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

सेफ्टी- Mahindra XUV500 W3 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसके फ्रंट में ड्यूल एयरबैग्स और ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड दिया गया है।

नोट- यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह अलग-अलग डीलर्स पर बदल सकता है

फीचर्स- W3, Mahindra XUV500 का बेस वेरिएंट है। ऐसे में इसमें कई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं। हालांकि, इसमें अडजस्टेबल ORVMs, इंजन इमोबिलाइजर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्यूल HVAC और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED DRLs के साथ क्रोम ग्रिल भी दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.