Move to Jagran APP

Mahindra XUV300 भारत में इलेक्ट्रिक अवतार के साथ भी होगी लॉन्च, जानें यहां

Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ भारत में मार्च 2020 तक लॉन्च की जाएगी। कंपनी इसमें ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दे सकती है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 01:19 PM (IST)
Mahindra XUV300 भारत में इलेक्ट्रिक अवतार के साथ भी होगी लॉन्च, जानें यहां
Mahindra XUV300 भारत में इलेक्ट्रिक अवतार के साथ भी होगी लॉन्च, जानें यहां

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV300 फरवरी 2018 में पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ लॉन्च की जाएगी। इतना ही नहीं, जिस समय कंपनी ने XUV300 (महिंद्रा S201) का नामकरण किया उस समय कंपनी ने घोषणा करते हुए यह भी कहा कि कंपनी महिंद्रा XUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट 2020 तक लॉन्च करने की योजना बनाएगी। ऐसे में अब Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक के लॉन्चिंग की जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट मार्च 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी KUV100 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक की बैटरी कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Mahindra इलेक्ट्रिक अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने के बजाए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन (इंजन) पर ज्यादा फोकस कर रही है। ऐसे में अब इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण महिंद्रा कंपनी करेगी, ताकि महिंद्रा इलेक्ट्रिक कंपनी EV टेक्नोलॉजी को विकसित और सप्लाई कर सके। Mahindra इस वक्त 48kW और 72kW वाली बैटरी बनाने पर काम करने के विचार में है। हालांकि, माना जा रहा है कि नई SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी।

नई Mahindra XUV300 सैंगयोंग टिवोली पर आधारित होगी और कंपनी का दावा है कि भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली इस एसयूवी में ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे। यह SUV पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। हालांकि, कंपनी ने इसके पावरट्रेन्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह बेस्ट-इन-क्लास टॉर्क आउटपुट देगी। हमारा मानना है कि XUV300 में 1.5 लीटर डीजल इंजन और नया डेवेलेप्ड किया गया 1.2 लीटर G80 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के तौर पर कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दे सकती है। हालांकि, कंपनी लॉन्च के समय ऑटोमैटिक वर्जन नहीं देगी।

यह भी पढ़ें:

Mahindra Marazzo First Drive Review: कंपनी की MPV सेगमेंट में नई एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.