विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra ने XUV300 के फिर बढ़ाए दाम, बीएस 6 नार्म्स के चलते महंगी हुई कार; चेक करें नई प्राइस लिस्ट

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Sat, 22 Apr 2023 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2023 06:55 PM (IST)

नई कीमतों में वेरिएंट के अनुसार 29 हजार रुपये से लेकर 67 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। ...और पढ़ें

XUV 300 वेरिएंट के अनुसार नई प्राइस लिस्ट
XUV 300 वेरिएंट के अनुसार नई प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप महिंद्रा XUV300 की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए अधिक कीमत अदा करनी पड़ेगी। महिंद्रा की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 67,600 रुपये तक महंगी हो गई है। इस गाड़ी की कीमत इसलिए बढ़ी है, क्योंकि इसके इंजन को बीएस6 फेस 2 के तहत अपडेट किया गया है।

पिछले महीने कंपनी ने इसकी कीमत में 22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। नई कीमतों में वेरिएंट के अनुसार 29 हजार रुपये से लेकर 67 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। Mahindra XUV300 के पेट्रोल मॉडल 34,201 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इसी तरह, इसके डीजल वेरिएंट में 30,000 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

वेरिएंट के अनुसार नई प्राइस लिस्ट

W4 1.2 पेट्रोल: ₹8,41,499 (एक्स-शोरूम)

W6 1.2 पेट्रोल: ₹9,99,996 (एक्स-शोरूम)

W6 1.2 पेट्रोल एएमटी: ₹10,85,000 (एक्स-शोरूम)

W8 1.2 पेट्रोल: ₹11,45,999 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.2 पेट्रोल: ₹12,68,700 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.2 पेट्रोल डुअल टोन: ₹12,87,300 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.2 पेट्रोल AMT: ₹13,36,900 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.2 पेट्रोल एएमटी ड्यूल टोन: ₹13,21,000 (एक्स-शोरूम)

W4 1.5 डीजल: ₹9,90,300 (एक्स-शोरूम)

W6 1.5 डीजल: ₹11,03,550 (एक्स-शोरूम)

W6 1.5 डीजल AMT: ₹12,35,400 (एक्स-शोरूम)

W8 1.5 डीजल: ₹13,04,900 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.5 डीजल: ₹13,90,900 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.5 डीजल डुअल टोन: ₹14,05,900 (एक्स-शोरूम)

W8 (O) 1.5 डीजल AMT: ₹14,59,599 (एक्स-शोरूम)

2023 Mahindra XUV300 दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इनमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल यूनिट शामिल है जो 109 बीएचपी और 200 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं एक 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 115 बीएचपी पॉवर और 300 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी शामिल हैं।

Mahindra ने XUV300 के चार वेरिएंट पेश करना जारी रखा है। इनमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल हैं।