Maruti Brezza को टक्कर देने Mahindra अपनी XUV 3XO में करेगा बड़ा अपडेट, 15 अक्टूबर को होगी लॉन्च
Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा 15 अक्टूबर को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV, XUV 3X0 का नया CNG वेरिएंट पेश करने जा रही है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra 15 अक्टूबर को XUV 3XO कॉम्पैक्ट SUV के CNG वेरिएंट को अनवील करने की तैयारी कर रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया था कि XUV 3XO CNG पर काम चल रहा था और ब्रांड ने एक हालिया टीजर में अब इस विकास का संकेत मिलता है। यह XUV 3XO पर चौथा पावरट्रेन विकल्प होगा जो मौजूदा पेट्रोल जो मौजूदा पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट से जुड़ जाएगा।
क्या है इसकी वजह?
Mahindra ने 2024 में XUV 3XO को लॉन्च किया था। कंपनी ने कम उम्र के उन खरीदारों को अट्रैक्ट करने के लिए REVX और REVX edge जैसे नए ट्रिम्स भी पेश किए गए हैं जो स्पोर्टी लुक चाहते हैं। अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से Mahindra अपनी पहली फैक्ट्री-फिटेड CNG किट पर विचार करती नजर आ रही है। इससे ग्राहकों को तो नए विकल्प मिलेंगे ही लेकिन साथ में Mahindra को आने वाली CAFE 3 नियमों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
इंजन और CNG
Mahindra वर्तमान में XUV 3XO को 1.2 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल MPFI इंजन 1.2 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल mStallion-सीरीज इंजन और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल के साथ पेश करती है। अगर CNG वर्जन लॉन्च होता है तो इसके टर्बोचार्ज्ड MPFI इंजन पर आधारिक होने की उम्मीद है। यह 111hp की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है।
मैकेनिकल बदलाव
Mahindra CNG सेटअप के साथ गाड़ी के ठीक से काम करने के लिए सस्पेंशन, ECU ट्यूनिंग और अन्य छोटे-छोटे कंपोनेंट्स में बदलाव कर सकती है। यह SUV TATA Nexon, Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet से मुकाबला करेगी। हालांकि, Mahindra ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है कि वह 15 अक्टूबर को क्या लॉन्च करेगा।
