विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द होगी लॉन्च, ट्विन-सिलिंडर और फीचर्स के साथ TATA Nexon को देगी टक्कर

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:30 PM (IST)

Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा अपनी एक्यूवी 3XO CNG को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो ...और पढ़ें

Image: raj_dayma_1001/instagram

Image: raj_dayma_1001/instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra अपनी XUV 3XO का CNG वर्जन जल्द ही मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी किया है और टेस्टिंग के दौरान इस कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ से देखा गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें ट्विन-सिलिंडर CNG सेटअप दिया गया है और इसके केबिन के अंदर CNG ओर पेट्रल के बीच स्विच करने के लिए फ्यूल सेलेक्टर भी लगाया गया है।

बूट स्पेस और सिलिंडर सेटअप

Mahindra XUV 3X0 में दो CNG सिलिंडर दिए गए हैं जिन्हें बूट के ठीक नीचे फिट किया गया है। दोनों सिलिंडर आपस में जुड़े हुए हैं और इन्हें मेटल की मजबूत स्ट्रिप से बांधकर सिक्योर किया गया है। TATA Nexon iCNG की तरह ही इस डिजाइन से सिलिंडरों के ऊपर आसानी से सामान रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक सिलिंडर और बूट स्पेस की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

mahindra xuv 3xo cng tank

केबिन और CNG स्विच

गाड़ी के अंदर ड्राइविंग सीट की तरफ एक CNG/Petrol बटन दिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर गाड़ी को CNG या पेट्रोल पर चलाया जा सकता है। केबिन का लुक पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है जिसमें नीचे की तरफ लाइट कलर और एसी वेंट के आसपास ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम मिलता है।

एक्सटीरियर और अलॉय व्हील

स्पाई शॉट में नजर आ रहे CNG वेरिएंट में डुअल-टोन अलॉय व्हील, टर्न इंडिकेटर्स के साथ ORVMs और हेडलैंप व DRLs की अरेंजमेंट दिखती है। Mahindra के टीजर में पैनोरमिक सनरूफ मिलने की भी पुष्टी हुई है जिससे पता चलता है कि खरीदारों को फीचर-रिच CNG वर्जन मिल सकते हैं। Mahindra REVX M(O) के साथ सिंगल-पेन सनरूफ जबकि पैनोरमिक सनरूफ REVX Edge (O) के साथ देती है।

mahindra xuv 3xo (1)

इंजन और परफॉर्मेंस

XUV 3XO CNG में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड MPFI पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो पेट्रोल मोड में लगभग 110bhp की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में मिलने वाली पावर, गियरबॉक्स के ऑप्शन और आधिकारिक तौर पर माइलेज की जानकारी आना अभी बाकी है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए के आसपास होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG जल्‍द होगी लॉन्‍च, टीजर में मिल गई तारीख की जानकारी