विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra XUV 3X0 REVX Edge हुआ लॉन्च: जानें कीमत, फीचर्स और नए वेरिएंट्स की सारी डिटेल्स

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:20 PM (IST)

Mahindra XUV 3XO REVX EDGE: महिंद्रा ने अपनी XUV 3X0 लाइनअप में नए REVX Edge और REVX Edge (O) वेरिएंट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने XUV 3X0 लाइनअप को बढ़ाते हुए REVX Edge को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.39 लाख रुपए है। नई REVX Edge (O) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपए है जो 10 लाख के कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प लेकर आती है। कंपनी ने REVX M(O) के लिए 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में एक पेट्रोल ऑटोमैटिक विकल्प भी पेश किया है।

वेरिएंट और कीमत

XUV 3X0 REVX EDGE के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल दोनों वेरिएंट्स की कीमत 10.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस ट्रिम के लिए डीजल AMT का विकल्प लिस्टेड नहीं है। बाहरी फीचर्स में डुअल-टोन रूफ, बॉडी-कलर्ड ग्रिल और ब्लैक व्हील कवर के साथ 16-इंच के स्टील व्हील शामिल हैं।

इसमें बाई-हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED सिग्नेचप लैंप, LED टेल लैंप और IRVM पर इंटीग्रेडेट टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

Mahindra XUV 3X0 REVS EDGE के अंदर ब्लैक कलर की लेदरनेट सीटें दी गई हैं। इसमें 10.25 इंच का HD इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो 4 स्पीकर्स और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स के साथ आता है। फीचर्स की लिस्ट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले शामिल हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, एडजस्टेबल ड्रआइवर सीट, रियर एसी वेंट्स और कंपहोल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट दिए गए हैं।

XUV 3XO REVX EDGE XUV 3XO REVX EDGE (O)
Comfort & Convenience Additional Features
  • Black leatherette seats
  • Manual driver seat height adjustment
  • Rear armrest with cup holder
  • Adjustable headrest for the second-row middle passenger
  • Front armrest with storage
  • 60:40 split rear seat
  • Rear AC vents
  • Front and rear power windows
  • Driver’s one-touch-down power window
  • Cruise control
  • Rear-view camera
  • Remote keyless entry
  • Electrically adjustable ORVMs
  • Engine start/stop
  • Smart steering modes
  • Econ Mode
  • Electronic trumpet horn

Includes all features of XUV 3XO REVX EDGE, plus:

  • Panoramic Sunroof
  • Roof rails
  • Electrically foldable ORVMs
  • Passive Keyless Entry
  • Push Button Start
  • Auto headlamps + Auto wipers
Design
  • Colored/gunmetal grille
  • Dual-tone roof
  • R16 steel wheels with black wheel covers
  • Bi-halogen projector headlamps
  • LED signature lamp with front turn indicator
  • LED indicators on outside rear-view mirrors (ORVMs)
  • LED tail lamps
  • Follow-me-home headlamps
Safety
  • Six airbags
  • Electronic Stability Control (ESC)
  • ISOFIX
  • Reverse parking sensors
  • Three-point seat belts for all passengers with reminder
  • Front height-adjustable seat belts
Technology
  • 26.03 cm HD infotainment system
  • Four speakers
  • Wireless Android Auto and wired Apple CarPlay*
  • Steering-mounted audio controls
  • Front Type-A and Type-C charging
  • Rear Type-C charging
  • 12 V socket

वेरिएंट वाइज प्राइस

REVX EDGE (O) पेट्रोल मैनुअल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपए है। पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल वर्जन की कीमत 11.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जबकि डीजल AMT की एक्स-शोरूम कीमत 11.91 लाख रुपए है। पैनोरमिक सनरूफ के अलावा, इसमें रूफ रेल, इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ORVM, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटोमैटिक वाइपर दिए गए हैं।

Mahindra के मुताबिक, दोनों EDGE ट्रिम्स में 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इनमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सभी यात्रियों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीट बेल्ट शामिल हैं।

Variant Engine Options
1.5 L Turbo Diesel with CRDe 1.2 L mStallion TCMPFi engine 1.2 L mStallion - TGDi engine
MT AMT MT AT MT AT
MX1 - - - -
MX2 - - -
REVX M - - - -
REVX M(O) - - -
REVX EDGE - -
REVX EDGE (O) - -
AX5 - -
REVX A - - - -
AX5L - - - -
AX7 - -
AX7L - - -

पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट

नया REVX M(O) पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर एक और ऑटोमैटिक विकल्प देता है। यह इसी ट्रिम के मौजूदा मैनुअल पेट्रोल मैनुअल वर्जन के साथ शामिल होता है। EDGE रेंज में 1.2 लीटर mStallion TCMPFi पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह तीनों वेरिएंट्स Everest White, Stealth Black, Tango Red, Nebula Blue और Galaxy Grey रंगों में उपलब्ध हैं।

Variant Ex-Showroom Price
1.5 L Turbo Diesel with CRDe 1.2 L mStallion TCMPFi engine
MT AMT MT AT AT / Other
REVX M(O) - - - ₹ 9.99 Lakh -
REVX EDGE ₹ 10.59 Lakh - ₹ 9.39 Lakh ₹ 10.59 Lakh -
REVX EDGE (O) ₹ 11.09 Lakh ₹ 11.91 Lakh ₹ 9.89 Lakh ₹ 11.09 Lakh -

यह भी पढ़ें- TATA Sierra Legend Series भारत में लॉन्च, 6 एयरबैग और वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स