Mahindra Vision S फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई, किन फीचर्स की मिली जानकारी?
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra Vision S को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी की किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Mahindra Vision S
महिंद्रा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर विजन एस को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर निर्माता की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हो रही है टेस्टिंग
लॉन्च किए जाने से पहले महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इस एसयूवी को एक बार फिर से देखा गया है। इस दोरान एसयूवी के कुछ और फीचर्स और पिछले हिस्से की जानकारी मिली है।
क्या मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में निर्माता की ओर से स्कॉर्पियो एन की तरह ही टेल लाइट्स को दिया जाएगा। जो वर्टिकल होंगी। इसके साथ ही इसमें हाई माउंट स्टॉप लैंप भी मिलेगा। पिछले दरवाजे पर स्टेपनी को भी दिया जाएगा।
कैसे होंगे फीचर्स
महिंद्रा की इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फोल्डिंग रियर आर्मरेस्ट, एलईडी लाइट्स, रियर डिफॉगर, छह एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जा सकता है। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 131 हॉर्स पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। वहीं इसके 1.5 लीटर की क्षमता वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 117 हॉर्स पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
EV में भी होगी ऑफर
महिंद्रा की ओर से अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को ICE के साथ ही EV में भी ऑफर किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से एसयूवी को भारत में फेस्टिव सीजन के आस पास पेश किया जा सकता है। जिसके कुछ समय के बाद इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
