Mahindra स्वंतत्रा दिवस पर 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' की करेगा शुरूआत, कल पेश होंगी 5 Electric cars
महिंद्रा अपने एमआरवी केंद्र में ईवी क्षमताओं के निर्माण और नए इलेक्ट्रिक वाहनों को डिजाइन और विकसित करने के लिए लगभग 900 इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है। महिंद्रा की आने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारों में से 4 महिंद्रा बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी 2027 तक लॉन्च की जाएंगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के लिए बड़ा दिन है। कंपनी कल यानि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महिंद्रा 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' प्लेटफॉर्म के तहत अपनी 5 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों का अनावरण करने के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी ने इन पांचों गाड़ियों में से किसी का भी लुक रिवील नहीं किया है, इसलिए लोगों को इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।
महिंद्रा स्वंतत्रा दिवस पर 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' की करेगी शुरूआत
महिंद्रा 15 अगस्त 2022 को ऑक्सफ़ोर्डशायर, यूनाइटेड किंगडम में अपनी पहली 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' एसयूवी कॉन्सेप्ट का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक ऑनलाइन मीडिया प्रकाशन से बात करते हुए कंपनी ने खुलासा किया है कि महिंद्रा की आने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारों में से 4 महिंद्रा 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' एसयूवी 2027 तक लॉन्च की जाएंगी। कार निर्माता के चाकन और नासिक स्थित प्लांट होंगे, जो नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए प्रोडक्शन हब के रूप में काम करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में अपने इंजीनियरिंग और आर एंड डी केंद्र में आकार लेगी। महिंद्रा अपने एमआरवी केंद्र में ईवी क्षमताओं के निर्माण और नए इलेक्ट्रिक वाहनों को डिजाइन और विकसित करने के लिए लगभग 900 इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है।
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की नेमप्लेट भी ट्रेडमार्क फाइलिंग के माध्यम से ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक हुए दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी की नई एसयूवी XUV-e नेमप्लेट पैटर्न के साथ- XUV-e1, XUV-e2, XUV-e3, XUV-e5, XUV-e6, XUV-e7, XUV-e8 और XUV का अनुसरण करेगी। हालांकि, लीक से यह स्पष्ट है कि कंपनी अपने भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहन रेंज कायम रखने करने के लिए 'XUV' ब्रांड की छवि का उपयोग करेगी।