Mahindra 2027 तक लाएगी तीन धांसू नए मॉडल, Scorpio Lifestyler के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ी भी शामिल
महिंद्रा ने जून 2027 तक तीन नए मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप, विजन एस और बीई 07 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने जून 2027 तक तीन नए मॉडल्स को लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी ने नाम की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस लाइन-अप में Scorpio Lifestyler पिकअप ट्रक के साथ-साथ Vision S और BE 07 के प्रोडक्शन स्पेक वर्जन शामिल होंगे। इसके अलावा एक नया लाइट कमर्शियल वाहन और मौजूदा मॉडल का अपडेट भी होगा जिसकी जानकारी Mahindra ने अभी तक सार्वजनिक नहीं की है।
Mahindra Vision S
पहला NU_IQ- आधारित मॉडल Vision S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा जिसे अगस्त 2025 में दिखाया गया था। अपने Vision 2027 रोडमैप के हिस्से के रूप में Mahindra ने कहा कि उसके NU_IQ- आधारित SUVs 2027 से प्रोडक्शन में आएंगे जबकि यह या प्लैटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
Mahindra Vision S: डिजाइन और फीचर्स
इस आने वाली सब-4 मीटर SUV के टेस्ट म्यूल को कई बार देखा गया है जिसमें कई एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिलती है। इनमें एक बॉक्सी, छोटे फ्रंट और रियर ओवरहैंग, फ्लश डोर हैंडल, एक पैनोरमिक सनरूफ और टेगलेट-माउंटेड स्पेयर व्हील शामिल हैं। इंटीरियर में XUV 7X0 जैसा ही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और Thar में मिलने वाली 10.25 इंच यूनिट जैसा टचस्क्रीन दिखाई दिया था।
Mahindra BE 07
यह बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV BE 07 हो सकती है जो Mahindra के BE सब-ब्रांड के तहत दूसरे मॉडल के तौर में BE 6 से ऊपर होगी। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड होगा जबकि इस EV में इल्यूमिनेटेड एलीमेंट्स वाले के साथ ग्लास रूफ, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग, डैशकैम, लेवल-2 ADAS और 5-सीट कॉन्फिगरेशन भी मिल सकता है।
Mahindra BE 07: बैटरी और मुकाबला
BE 07 INGLO प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी जो वर्तमान में BE 6, XEV 9e और XEV 9S में आता है। इस गाड़ी को BE 6 के 59kWh और 79kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है और इसका मुकाबला TATA Harrier EV, Vinfast VF7 और BYD Atto 3 से होगा।
Mahindra Scorpio Lifestyler
Scorpio Lifestyler 2023 ग्लोबल पिकअप कॉन्सेप्ट पर आधारित Mahindra का लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। इसे अगस्त 2026 में पेश किया गया था और यह Scorpio SUV के समान लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित है। इसे लेकर Mahindra ने पुष्टि की है कि इसकी कीमत 19.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से कम में शुरू होंगी और जून 2027 तक लॉन्च हो सकती है।
Scorpio Lifestyler: इंजन और ट्रांसमिशन
Scorpio ;ifestyler में Scorpio N का 175hp 2.2 लीटर डीजल और 203hp 2.0 लीटर डायरेक्ट इजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। वहीं, ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक शामिल किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।