Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar Roxx को Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग, जानिए किन एडवांस सेफ्टी फीचर्स से है लैस

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 11:55 AM (IST)

    Mahindra Thar Roxx को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। महिंद्रा थार रॉक्स ने अडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 32 में से 31.09 और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए है। जिसकी वजह से अब पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी बन गई है जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कि यह किन एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

    Hero Image
    Mahindra Thar Roxx ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अब Mahindra Thar Roxx प्रीमियम XUV होने के साथ ही सबसे सेफ गाड़ी भी हो गई है। दरअसल, महिंद्रा थार रॉक्स ने Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। 15 अगस्त 2024 को लॉन्च हुई थार रॉक्स ने वयस्क यात्री सुरक्षा के लिए 32 में से 31.09 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 पॉइंट हासिल किया है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में थार रॉक्स के AX5L और MX3 वेरिएंट की टेस्टिंग की गई। थार रॉक्स के साथ ही महिंद्रा की UV400 और 3XO को भी भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं कि इसे क्रैश टेस्ट में कितने पॉइंट मिले है और यह किन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thar Roxx Crash Test: वयस्कों की सुरक्षा

    महिंद्रा थार रॉक्स की हाल ही में भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट किया गया है। जिसमें इसने वयस्क यात्री सुरक्षा के लिए 16 में से 15.09 पॉइंट हासिल किया है। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में रॉक्स ने 16 में से 16 पॉइंट हासिल किया है। टेस्ट में ड्राइवर की चेस्ट और पैरों को छोड़कर पर्याप्त सुरक्षा मिली। इसके साथ ही शरीर के बाकी सभी हिस्सों को भी अच्छी सुरक्षा मिली है।

    Mahindra Thar Roxx

    Mahindra Thar Roxx BNCAP Rating: बच्चों की सुरक्षा

    महिंद्रा थार रॉक्स बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित SUV बन गई है। इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी 5-स्टार रेटिंग मिली है। बच्चों की सुरक्षा के लिए डायनेमिक स्कोर में 24 में से 24 पॉइंट और CRS इंस्टॉलेशन स्कोर में 12 में से 12 पॉइंट मिले है। वहीं, वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13 में से 9 पॉइंट मिले है।

    Mahindra Thar Roxx

    Mahindra Thar Roxx: सेफ्टी फीचर्स

    महिंद्रा थार रॉक्स में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), और सीट बेल्ट रिमाइंडर (SBR) सभी वेरिएंट में दिए गए हैं। इसके अलावा, थार रॉक्स में लेवल 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन डिपार्चर वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम, सड़क पर और बाहर बेहतर स्थिति के बारे में बताता है। इसके साथ ही थार रॉक्स को टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल (BLD) जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है।

    Mahindra Thar Roxx

    Mahindra Thar Roxx: कंपनी ने कही ये बात

    आज यह शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि तीन महिंद्रा XUV ने 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल की है। Thar rocks, XUV 3XO और XUV400 ने अडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी दोनों के लिए यह शीर्ष रेटिंग हासिल की है। विशेष रूप से, थार रॉक्स 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम एसयूवी है, जिसने एक आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) वाहन को दिए गए अब तक के उच्चतम अंकों के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

    Mahindra Thar Roxx

    यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 के मिड वेरिएंट VXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI