विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Thar Roxx फेसलिफ्ट के लॉन्‍च की हो रही तैयारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी यूनिट से मिली किन बदलावों की जानकारी

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:29 PM (IST)

वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारत में Thar Roxx को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ...और पढ़ें

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Thar Roxx को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra Thar Roxx फेसलिफ्ट होगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से थार रॉक्‍स के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के नए वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे देखा गया है।

हो रही टेस्टिंग

जानकारी के मुताबिक लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को फिर से देखा गया है। इस दौरान यह एसयूवी पूरी तरह से ढंकी हुई थी। लेकिन इसका मूल डिजाइन मौजूदा वर्जन की तरह ही है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को नए डा विंसी सस्‍पेंशन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही फेसलिफ्ट वर्जन में नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स को भी दिया जा सकता है। वहीं इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं और इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा की ओर से खास एडिशन में इंजन को नहीं बदला जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिससे 150 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं, दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें दो लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 52 पीएस की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से भी थार रॉक्‍स के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्‍च को लेकर औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे दिसंबर तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच