विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Mahindra Thar OG भारत में हुई लॉन्च, पहले से पावरफुल इंजन और 4-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:55 PM (IST)

Mahindra Thar OG: महिंद्रा ने भारत में 2026 Thar लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपए है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने भारत में 2026 Thar लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपए है। अपडेटेड थ्री-डोर वाली इस SUV में ज्यादा पावरफुल इंजन, बदला हुआ स्टाइल, बेहतरीन केबिन मैटेरियल और इसके सस्पेंशन व स्टीयरिंग में बड़े बदलाव किए गए हैं।

नए वेरिएंट और फीचर्स?

इसमें एक खास नया वेरिएंट 2.2 लीटर mHawk डीजल ऑटोमैटिक है जिसमें रियर-व्हील ड्राइव दिया गया है। इससे बिना फोर-व्हील ड्राइव के ऑटोमाटिक थार चलाने वालों के लिए विकल्प बढ़ गए हैं। अब इस लाइनअप में AXT, LXT और ZXT ट्रिम्श शामिल हैं। नए वेरिएंट्स के साथ-साथ Mahindra ने इसमें एक्सट्रा ऑफ-रोड इक्विपमेंट्स और सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं।

इंजन विकल्प और स्पेसिफिकेशंस

एंट्री-लवल AXT वेरिएंट 1.5 लीटर D117 CRDe डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन LXT और ZXT ट्रिम्स में भी उपलब्ध है। यह इंजन 87.2kW (लगभग 116.9bhp) की पावर और 300nm का टॉर्क जनरेट करता है। बड़ा 2.2 लीटर mHawk डीजल और 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन LXT और ZXT ट्रिम्स में दिए गए हैं।

डीजल इंजन 150.1bhp पावर और 330nm का टॉर्क देता है जबकि पेट्रोल इंजन 159.6bhp पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करता है।

रियर-व्हील ड्राइव

रियर व्हील ड्राइव mHawk डीजल ऑटोमैटिक के जुड़ने से रोजाना चलाने के लिए Thar की पसंद और बढ़ गई है। ग्राहक अब SUV के फोर-व्हील ड्राइव विकल्पों के साथ-साथ, ऑटोमैटिक सुविधा वाले बड़े डीजल इंजन को रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में भी चुन सकते है।

प्लैटफॉर्म और सस्पेंशन अपडेट

इस अपडेट का बड़ा हिस्सा M_GLYDE 4G प्लैटफॉर्म है जिसके साथ वॉट्स लिंक वाला पेंटालिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है। Mahindra ने राइड कंफर्ट और बॉडी कंट्रोल को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हुए फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपिंग के साथ DaVinci डैंपिंग भी पेश की है। इन बदलावों की वजह से अपडेटेड Thar के मैकेनिक्स बाहरी बदलावों की तुलना में काफी मजबूत हो जाते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग फीचर भी दिया गया है।

Mahindra का दावा है कि इससे स्टीयरिंग घुमाने में कम जोर लगाना जोर लगाना पड़ता है और सीधी डायरेक्शन में ड्राइव करते समय रिस्पॉन्स बेहतर मिलता है।

रियर इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल

अपडेटेट Thar में ऑफ-रोड फीचर्स में रियर इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल शामिल है जिसे एक बटन दबाकर चालू किया जा सकता है। यह दानों पिछले व्हील्स को एक साथ लॉक कर देते हैं जिससे दोनों पहियों के बीच ग्रिप अलग होने पर भी गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। सैंड, स्नो और मड मोड्स गाड़ी के ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टीयरिंग असिस्टेंस और एक्सीलेटर के रिस्पॉन्स को एडजस्ट करते हैं।

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में ये मोड्स चुनी हुई जगह के हिसाब से ट्रांसमिशन के गियर बदलने के तरीके को भी बदल सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स और ब्रेकिंग

Mahindra ने हार्ड-टॉप मॉडल के लिए 6 एयरबैग पर जोर दिया है। इसमें फ्रंट एयरबैग और चार HTPS एयरबैग शामिल हैं जिसे दोनों रो में बैठे लोगों के लिए सिर, कमर, छाती और कंधे को सुरक्षा देने वाला बताया गया है। इसके अलावा, अपडेट में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और फ्रंट पार्किंग सेंसर शामिल हैं। स्टैंडर्ड ESP 9.3 सूट में व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोलओवर मिटिगेशन, हिल-होल्ड कंट्रोल और हिल-डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन और लाइटिंग

अपडेटेड थार में एक पांच-स्लॉट ग्रिल दी गई है जिस पर Thar की बैजिंग, LED हेडलैंप और सी-शेप के LED DRL मिलते हैं। LED आइस-क्यूब फॉग लैंप और कॉर्नरिंग लैंप इसके आगे की लाइटिंग सेटअप को नया रूप देते हैं। नया फ्रंट और रियर बंपर, LED टेल-लैंप और 19-इंच के नए अलॉय व्हील्स डिजाइन इसके बाहरी बदलावों को पूरा करते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

अंदर की तरफ, Thar में ट्रफल्स ब्राउन लेदरेट सीटें, सॉफ्ट-टच डोर पैनल और स्टिच किए हुए ट्रिम मिलते हैं। आगे के आर्मरेस्ट और वायरलेस चार्जिंग इसकी सुविधा को बढ़ाते हैं। ये बदलाव जाने-पहचाने डैशबोर्ड लेआउट को बनाए रखते हुए केबिन की फिनिश और आराम पर फोकस करते हैं। इसका टॉप ZXT ट्रिम को 15 एक्सट्रा फीचर्स के साथ हाइलाइट किया गया है।

कितनी है कीमत?

यहां हर वेरिएंट की कीमत की लिस्ट दी गई है: 

Variant Price (ex-showroom)
AXT 1.5D RWD MT Rs 10.32 lakh
LXT 1.5D RWD MT Rs 12.99 lakh
LXT 2.2D RWD AT Rs 16.49 lakh
LXT 2.2D 4WD MT Rs 16.43 lakh
LXT 2.2D 4WD AT Rs 18.00 lakh
LXT 2.0T RWD AT Rs 14.77 lakh
LXT 2.0T 4WD MT Rs 15.60 lakh
LXT 2.0T 4WD AT Rs 17.23 lakh
ZXT 1.5D RWD MT Rs 13.99 lakh
ZXT 2.2D RWD AT Rs 17.49 lakh
ZXT 2.2D 4WD MT Rs 17.49 lakh
ZXT 2.2D 4WD AT Rs 18.99 lakh
ZXT 2.0T RWD AT Rs 16.09 lakh
ZXT 2.0T 4WD MT Rs 16.60 lakh
ZXT 2.0T 4WD AT Rs 17.75 lakh

यह भी पढ़ें- Honda ने लॉन्च किया नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे कई फीचर्स