विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ने लॉन्च किया नया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे कई फीचर्स

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:17 PM (IST)

Honda QC3 Launch: होंडा ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च कर दिया है जो 145 किमी की रेंज और स्मार्ट की जैसे फीचर्स के साथ आता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपए है। इससे पहले कंपनी QC1 और Active e को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इस फैमिली EV स्कूटर में 3kWh की बैटरी दी गई है जिसके फुल चार्ज करने में 4 घंटे और 0 से 80% तक चार्ज करने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।

डिजाइन लुक और कलर

Honda QC3 का डिजाइन काफी हद तक QC1 जैसा ही है लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसका डिजाइन साफ-सुथरा और प्रैक्टिकल है जिसमें स्पोर्टी लुक की बजाय रोजाना इस्तेमाल पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। यह स्कूटर 4 रंगों में उपल्बध होगा जिसमें- Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Siren Blue और Pearl Siren Blue शामिल हैं।

बैटरी और रेंज

Honda QC3 में 3.0kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की Indian Driving Cycle (IDC) रेंज 145 किमी होने का दावा किया गया है जो इसे रोजना सिटी राइडिंग के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है।

फीचर्स और सस्पेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Honda RoadSync के साथ 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इसमें कीलेस स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, LED DRLs के साथ ऑल-LED लाइटिंग और 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।

सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग का काम संभालने के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है।

पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
मॉडल का नाम Honda QC3
एक्स-शोरूम कीमत ₹1.35 लाख
बैटरी क्षमता 3.0 kWh
दावा की गई रेंज (IDC) 145 किमी
चार्जिंग समय (0 - 100%) 4 घंटे
फास्ट चार्जिंग (0 - 80%) 2 घंटे 40 मिनट
कलर ऑप्शंस Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue, Pearl Siren Blue
डिस्प्ले एवं कनेक्टिविटी Honda RoadSync के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट
मुख्य फीचर्स स्मार्ट की (कीलेस स्टार्ट), LED DRLs के साथ ऑल-LED लाइटिंग
अंडरसीट स्टोरेज 32 लीटर
सस्पेंशन (आगे / पीछे) टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स / ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
ब्रेकिंग सिस्टम आगे डिस्क ब्रेक / पीछे ड्रम ब्रेक

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए परफेक्ट है TVS का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलती है 86km की रेंज और कीमत सिर्फ 49,999