Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra की ये दो SUV खरीदने का है प्लान, तो जान लें कितना करना होगा इंतजार!

    Mahindra SUV Waiting Period भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली दो एसयूवी XUV 3XO और XUV 700 की काफी मांग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों एसयूवी के लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है। दोनों एसयूवी के किस वेरिएंट के लिए कितनी वेटिंग चल रही है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 29 May 2025 03:00 PM (IST)
    Hero Image
    Mahindra की दो एसयूवी कितनी वेटिंग चल रही है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की दो एसयूवी के लिए बाजार में काफी डिमांड है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली किन दो एसयूवी को बुक करवाने के बाद डिलीवरी लेने के लिए कितना इंतजार (Mahindra SUV Waiting Period) करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO पर कितनी वेटिंग

    महिंद्रा की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन के‍ विकल्‍प में भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के पेट्रोल इंजन वाले बेस वेरिएंट MX1 पर सबसे ज्‍यादा वेटिंग पीरियड है। जानकारी के मुताबिक इस वेरिएंट को खरीदने के लिए एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके MX2/ MX2 Pro पेट्रोल वेरिएंट के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। MX3, MX3 Pro और AX5 पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए भी दो महीने की वेटिंग चल रही है। 

    एसयूवी के डीजल इंजन के सभी वेरिएंट्स और पेट्रोल के टॉप वेरिएंट्स में शामिल AX7 और AX7L पर एक महीने तक की वेटिंग चल रही है।

    Mahindra XUV 700 के लिए कितना इंतजार

    महिंद्रा की ओर से प्रीमियम एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 700 की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी को अगर खरीदकर घर लाना है तो एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इसके सभी वेरिएंट्स पर एक महीने की वेटिंग चल रही है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्‍प में ऑफर किया जाता है।

    कितनी है कीमत

    Mahindra XUV 3XO को भारत में 7.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.80 लाख रुपये है।

    मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Mahindra XUV 700 की एक्‍स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 25.14 लाख रुपये तक है।