Coronavirus: स्वास्थ्य कर्मियों को फेस शील्ड उपलब्ध करा रहा है Mahindra
Mahindra Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को फेस शील्ड उपलब्ध करवा रहा है। (फोटो साभार GoenkaPk Twitter)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra कोरोनवायर से खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। Mahindra देश में मेडिकल स्टाफ के लिए फेस शील्ड तैयार कर रहा है। Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में ऑटोमोबाइल कंपनी अपने Pithampur प्लांट में मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए पेस शील्ड पिछले महीने से बना रहा है और अब तक कंपनी ने 80,000 फेस शील्ड कोरोनावायर से खिलाफ लड़ाई में शामिल मेडिकल स्टाफ को उपलब्ध करवा दी हैं।
Mahindra & Mahindra के मैनेजिंग डायरेक्टर Pawan Goenka ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए टीम के इस प्रयास के बारे में बताया और उन्होंने यह भी बताया कि महिंद्रा के जरिए बनाई गई फेस शील्ड को भारत के मेडिकल स्टाफ ने काफी पसंद किया। फेस शील्ड के अलावा Goenka ने यह भी सुनिश्चित किया कि Mahindra अब Aerosol Box मेडिकल स्टाफ को उपलब्ध करवाएगी जो कि उनको इस कठिन स्थिति में खुद की सुरक्षा के काम आएगा। यह नया Aerosol Box Mahindra की नॉर्थ अमेरिका की इन हाउस टीम ने तैयार किया है। अब कंपनी अपने नासिक प्लांट में इस मेडिकल डिवाइस को बनाने का काम शुरू करेगी।
Mahindra का Aerosol Box WaterJet को नियोजित करके तैयार किया गया है। इसे 1 मिनट से भी कम समय में एकत्रित किया जा सकता है। वहीं एसेंबली प्रक्रिया को हॉस्पिटल में भी कर सकते हैं। मेडिकल को लीक-प्रूफ होने के लिए डिजाइन किया गया और यह डॉक्टर्स और नर्स को मरीजों की खांसी की बूंदों से सुरक्षा प्रदान करेगा। महिंद्रा महामारी से मुकाबला करने के लिए बड़े स्तर पर वेंटिलेटर बना रही है। अब वेंटिलेटर को नए फीचर्स और कंट्रोल के साथ अपडेट किया जा रहा है। AIR100 के नाम वाला AMBU बैग सांस लेने वाली डिवाइस को महिंद्रा प्लांट में टेस्ट किया जा रहा है। Coronavirus महामारी के खिलाफ Mahindra लड़ाई में सबसे आगे है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर बताया कि कंपनी ने 48 घंटे में वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप तैयार किया। Mahindra ने यह भी बताया कि सांस लेने वाली डिवाइस भी जल्द ही तैयार होने वाली है।