Mahindra Scorpio N का आया वेटिंग पीरियड, जानिए किस मॉडल के लिए कितना करना होगा इंतजार
महिंद्रा स्कार्पियो एन की बिक्री में तेजी आई है जिससे इसका वेटिंग पीरियड बढ़ गया है। यह भारत में लोकप्रिय एसयूवी में से एक है जो अपने दमदार लुक शक्तिश ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Scorpio N बिक्री पिछले कुछ महीनों से बढ़ गई है। इसका पता इसके वेटिंग पीरियड से ही चल जाता है। वहीं, भारत में बिकनी वाली पॉपुलर SUV में से एक है। यह काफी दमदार लुक, पावरफुल इंजन और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी के साथ आती है। इसकी वजह से यह लोगों की पहली पसंद भी बनती है। आइए जानते हैं कि Mahindra Scorpio N के किस वेरिएंट को खरीदने पर कितना इंतेजार करना पड़ेगा।
इंजन और पावरट्रेन ऑक्पशन
Mahindra Scorpio N को दो इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 2.2 लीटर डीजल Gen II mHawk इंजन के साथ भी पेश किया जाता है, जो 172 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के पेश किया जाता है।
Scorpio N का वेरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड
| वेरिएंट | पेट्रोल मैनुअल (MT) | पेट्रोल ऑटोमैटिक (AT) | डीजल मैनुअल (MT) | डीजल ऑटोमैटिक (AT) |
|---|---|---|---|---|
| Z2 | 1.5 महीने तक | - | 1.5 महीने तक | - |
| Z4 | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक |
| Z6 | - | - | 1.5 महीने तक | 1.5 महीने तक |
| Z8 सिलेक्ट | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
| Z8 | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
| Z8 कार्बन | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक |
| Z8L | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक | 2 महीने तक |
| Z8L कार्बन | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक | 1 महीने तक |
| 4WD | - | - | 3.5 महीने तक | 3.5 महीने तक |
Mahindra Scorpio N की कीमत
भारत में Mahindra Scorpio N को 13.99 लाख रुपये से लेकर 25.15 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में मिलती है।
यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis vs Maruti XL6: कौन-सी प्रीमियम MPV है आपके लिए बेस्ट?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।