जल्द हो सकता है Mahindra Scorpio N का Facelift वर्जन लॉन्च, होंगे ये बदलाव
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Scorpio N Facelift हो सकती है लॉन्च
महिंद्रा की ओर से भारत में मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
होंगे ये बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हो सकते हैं। लेकिन इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर भी किया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से टेस्ट की जा रही यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक एसयूवी को 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंटर कंसोल डिजाइन में बदलाव, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
हो रही है टेस्टिंग
लॉन्च से पहले महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को कई बार देखा जा चुका है। इसी दौरान इसकी कई जानकारी भी सामने आई हैं।
कितना दमदार इंजन
महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही एसयूवी के फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि मौजूदा वेरिएंट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पिक-अप अवतार में दिखेगा जलवा, कब तक होगा लॉन्च
