विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, दिखा दमदार लुक और 18-इंच अलॉय व्हील

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:19 PM (IST)

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप दक्षिण अफ्रीका में टेस्टिंग के दौरान दिखा

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप दक्षिण अफ्रीका में टेस्टिंग के दौरान दिखा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी पॉपुलर Scorpio N SUV के आधार पर एक नया पिकअप ट्रक तैयार कर रही है, जिसे Mahindra Scorpio Lifestyler नाम दिया गया है। भारत में इस पिकअप ट्रक को पेश किया जा चुका है और इसकी टेस्टिंग भी जारी है। अब Mahindra Lifestyler की टेस्टिंग दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में स्पॉट हुई है। यह पिकअप ट्रक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Mahindra Lifestyler के नाम से पेश किया जाएगा। दमदार डिजाइन, पेट्रोल-डीजल इंजन और 4x4 ड्राइवट्रेन जैसे ऑप्शन के साथ यह लाइफस्टाइल और एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler की दक्षिण अफ्रीका में टेस्टिंग

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में Carnival City Mall के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान यह पिकअप पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी, जिसके कारण इसके सभी डिजाइन एलिमेंट्स साफ तौर पर दिखाई नहीं दिए। हालांकि, इसके बाहरी डिजाइन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संकेत जरूर मिले हैं।

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup (1)

भारत में इस पिकअप ट्रक की टेस्टिंग पहले से ही चल रही है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में Scorpio Lifestyler के नाम से पेश करेगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे Mahindra Lifestyler नाम से उतारा जाएगा। दोनों मॉडल भारत में ही बनाए जाएंगे और यहां से दूसरे देशों में निर्यात किए जाएंगे।

Mahindra Lifestyler की कीमत

महिंद्रा ने भारत में Scorpio Lifestyler को पेश करते समय इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये बताई है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2027 से शुरू होगी। इस पिकअप ट्रक के जरिए महिंद्रा अपने Scorpio ब्रांड को SUV सेगमेंट से आगे बढ़ाकर लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में भी मजबूत करना चाहती है।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका समेत दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Mahindra Lifestyler की कीमत और लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसलिए विदेशी बाजारों के लिए इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

Scorpio N जैसा डिजाइन और दमदार फ्रंट लुक

दक्षिण अफ्रीका में देखी गई टेस्टिंग यूनिट के फ्रंट डिजाइन में कई ऐसे एलिमेंट्स नजर आए हैं, जो इसके प्रोडक्शन मॉडल में मिलने की उम्मीद है। इसमें नई और बड़ी ग्रिल, वर्टिकल LED फॉग लाइट्स, LED DRLs और उनके ऊपर LED हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, फ्लैट बोनट और ग्रिल में बड़े Mahindra बैज की झलक भी देखने को मिली है।

पिकअप के डिजाइन में Scorpio N SUV की झलक इसके पिछले दरवाजों तक दिखाई देती है। हालांकि, पीछे के हिस्से में SUV की तरह बंद बॉडी के बजाय सामान रखने के लिए अलग लोड बेड दिया गया है। यह इसे पारंपरिक SUV से अलग बनाता है और पिकअप ट्रक के रूप में इसकी उपयोगिता को बढ़ाता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ishootcars_za (@ishootcars_za)

अलग लोड बेड के साथ मिलेगा पिकअप ट्रक वाला डिजाइन

Mahindra Lifestyler में पीछे की तरफ दिया गया लोड बेड पैसेंजर केबिन से अलग है, जैसा कि मिड-साइज पिकअप ट्रकों में देखने को मिलता है। हालांकि, इसका बेड पूरी तरह सपाट नहीं है और इसमें पहियों के लिए अंदर की तरफ उभरे हुए हिस्से मौजूद हैं।

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में इस टेस्टिंग मॉडल पर रूफ रैक दिखाई नहीं दिए। इसके पहिए भी उन पहियों के समान नजर आए, जिन्हें मुंबई में हुए अनवीलिंग इवेंट के दौरान देखा गया था। इसके अलावा, इसमें मोटी व्हील आर्च क्लैडिंग, 18-इंच अलॉय व्हील और 255-सेक्शन टायर मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO: कौन है 5-स्टार रेटिंग वाली सस्ती SUV, 24 का माइलेज और 6 एयरबैग भी