विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO: कौन है 5-स्टार रेटिंग वाली सस्ती SUV, 24 का माइलेज और 6 एयरबैग भी

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:31 AM (IST)

Tata Nexon CNG vs Mahindra XUV 3XO CNG: यहां हम आपको दोनों गाड़ियों के बीच माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी के बारे में बताएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने अपनी 3XO CNG सब-कॉम्पैक्ट SUV में CNG ऑप्शन पेश करके CNG सेगमेंट में एंट्री कर ली है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होती है और यह 5 ट्रिम्स और एक इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। TATA इस सेगमेंट में पहले से मौजूद है जिसने दो साल पहले अपनी Nexon CNG लॉन्च की थी। आइए जानते हैं कि इस सेगमेंट के लीटर TATA Nexon को कैसी टक्कर देती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Mahindra की CNG तकनीक का नाम ZNG है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110bhp की पावर और 200nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह कार से 100kmph की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 60 लीटर के CNG टैंक दिए गए हैं जिसे 2 पार्ट में डिवाइड कर बूट में नीचे की तरफ डिक्की लगाया गया है। इसकी क्लेम की गई माइलेज 24.70km/kg है।

TATA की CNG तकनीक

TATA की CNG तकनीक को ट्विन-सिलिंडर टेक्नोलॉजी कहा जाता है। TATA का यह इंजन 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल है जो 74bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें भी CNG टैक को दो हिस्सों में डिवाइड कर बूट में नीचे की तरफ रखा गया है। Nexon CNG की ARIA माइलेज 17.44km/kg है।

tata nexon cng

TATA Nexon CNG सेफ्टी फीचर्स

GNCAP और BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें ABS, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। साथ ही इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर व पार्किंग कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, फ्यूल-लिड खुलने पर गैस सप्लाई बंद करने वाला माइक्रो-स्विच और थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन मिलता है।

Mahindra XUV 3XO CNG सेफ्टी फीचर्स

इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, इसमें ESC, ABS, रियर-व्यू कैमरा, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। स्टैंडर्ड XUV 3X0 लाइनअप के 5-स्टार BNCAP सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के मुताबित तैयार किया गया है।

xuv 3xo cng

कितनी है कीमत?

TATA Nexon CNG Price List:

Variant / Trim Range

Estimated Ex-Showroom Price (INR)

Transmission & Engine

Smart CNG (Base Trim)

₹8,34,990 – ₹8,70,000

1.2L Turbo 3-cylinder iCNG, 6-Speed Manual

Smart+ / Smart+ S CNG

₹8,99,000 – ₹9,99,990

1.2L Turbo 3-cylinder iCNG, 6-Speed Manual

Pure / Pure+ / Pure+ S / Pure+ PS CNG

₹9,59,000 – ₹11,00,000 (approx.)

1.2L Turbo 3-cylinder iCNG, 6-Speed Manual

Creative / Creative+ / Creative+ S / Creative CAMO CNG

₹11,00,000 – ₹13,00,000 (approx.)

1.2L Turbo 3-cylinder iCNG, 6-Speed Manual

Fearless+ / Fearless+ (PS) / Red Dark Edition

Up to ₹13,72,000

1.2L Turbo 3-cylinder iCNG, 6-Speed Manual

Mahindra XUV 3XO CNG Price Table:

Variant Name

Engine & Transmission

Ex-Showroom Price (INR)

MX Edge CNG

1.2L Turbo Petrol-CNG, 6-Speed Manual

₹9.99 Lakh

RevX Edge (O) CNG

1.2L Turbo Petrol-CNG, 6-Speed Manual

₹11.10 Lakh

AX5 CNG

1.2L Turbo Petrol-CNG, 6-Speed Manual

₹11.19 Lakh

RevX A CNG

1.2L Turbo Petrol-CNG, 6-Speed Manual

₹12.27 Lakh

यह भी पढ़ें- TATA, Maruti या Hyundai; कौन है देश की 5 सबसे सस्ती और दमदार CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम