महिंद्रा ने जारी की सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट, कहीं खुशी तो कहीं गम
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2018 का सेल्स रिपोर्ट जारी कर दिया है, जहां कंपनी को पैसेंजर व्हीकल में 16 फीसद की गिरावट देखनी पड़ी है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। 4-व्हीलर कार बनाने वाली भारतीय कंपनी महिंद्रा के लिए यह महीना थोड़ा निराश करने वाला रहा। कंपनी की पैसेंजर व्हीकल में 16 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
सितंबर महीने में कंपनी के कुल 21,411 पैसेंजर व्हीकल बिके, जबकि सितंबर 2017 में कंपनी ने 25,414 यूनिट्स की बिक्री की थी। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इन वाहनों में एसयूवी, कार्स और वैन्स शामिल हैं। हालांकि सेल्स से अलग कंपनी को निर्यात में फायदा हुआ है, जहां 2 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल कंपनी ने 55,022 यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि, सितंबर 2017 में कंपनी ने कुल 53,752 यूनिट्स भारत से बाहर भेजे थे।
पिछले साल के मुकाबले फायदे में रही कंपनी
मंहिद्रा के कॉमर्शियल व्हीकल में 19 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां कुल 22,917 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि, सितंबर 2017 में 19,203 बिके थे।
तीन पहिया वाहन में हुई बढ़ोतरी
कंपनी के तीन पहिया वाहन में 17 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जहां 6,940 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सितंबर 2017 में यह आंकड़ा 5,928 यूनिट्स का रहा था। घरेलू बिक्री की बात करें तो कंपनी के 51,268 वाहन बिके हैं। जबकि 2017 में 50,545 यूनिट्स बिके थे। घरेलू बिक्री में कंपनी को एक फीसद की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, अगर निर्यात की बात की जाए तो सितंबर महीने में 3,754 वाहनों का निर्यात किया है। जबकि, सिंतबर 2017 में 3,207 वाहन निर्यात किए थे। पिछले साल के सितंबर महीने के मुकाबले इस साल कंपनी को 17 फीसद की बढ़त मिली है।
महिंद्रा ने क्या कहा?
इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रसिडेंट राजन वाधरा का कहना है कि, ‘हमें खुशी है कि हम साल के पहली छमाही में 14 फीसद की बढ़ोतरी के साथ खत्म कर रहे हैं। इस बढ़ोतरी का कारण हमारे पावर ब्रांड्स और कॉमर्शियल व्हीकल्स हैं। हाल ही में लॉन्च हुए मराजो को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।’
यूटिलिटी व्हीकल्स ने किया निराश
महिंद्रा को यूटिलिटी व्हीकल्स में 18 फीसद की गिरावट देखनी पड़ी, जहां सिंतबर 2017 में उसके 24,109 यूनिट्स बिके थे। वहीं, इस बार कंपनी के सिर्फ 19,885 यूनिट्स ही बिक पाए हैं।