Move to Jagran APP

Mahindra की वित्त वर्ष 2018-19 में बिक्री 11% बढ़ी, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन

Mahindra Mahindra (MM) ने 11 फीसद की बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 2018-19 में 608596 यूनिट्स की बिक्री की है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 08:17 AM (IST)
Mahindra की वित्त वर्ष 2018-19 में बिक्री 11% बढ़ी, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (M&M) ने 11 फीसद की बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 2018-19 में 608,596 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वित्त वर्ष (2017-18) में यह आंकड़ा 549,153 यूनिट्स का रहा था। कंपनी ने मार्च 2019 में 1 फीसद की बढ़त के साथ 62,952 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 62,076 यूनिट्स का रहा था।

loksabha election banner

Mahindra की घरेलू बाजार में मार्च 2019 में बिक्री 1 फीसद की बढ़त के साथ 59,012 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 58,652 यूनिट्स का रहा है। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (UVs, कार्स और वैन्स) की पिछले महीने 4 फीसद की बढ़त के साथ 27,646 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इससे बीते वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 26,555 यूनिट्स का रहा था।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा ने 4 फीसद की गिरावट के साथ 24,423 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वर्ष मार्च महीने में यह आंकड़ा 25,495 यूनिट्स का रहा था। मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में 33 फीसद की बढ़ोतरी के साथ महिंद्रा ने 917 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, अगर निर्यात की बात करें तो March 2019 15 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 3940 वाहनों की बिक्री की है। वहीं, 5 फीसद की बढ़त के साथ थ्री व्हीलर्स में 6943 यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें:

Maruti Suzuki Ciaz की सेल्स में बड़ी गिरावट, देखें कंपनी की मार्च महीने की बिक्री

Maruti Suzuki की वित्त वर्ष 2018-19 में 4.7% की बढ़ोतरी, जानें 12 महीने में कितने बेचे वाहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.