Mahindra की सितंबर महीने में भी गिरी बिक्री, जानें कितनी हुई कम
Mahindra ने घरेलू बाजार में 21 फीसद की गिरावट के साथ 40692 यूनिट की बिक्री की है जबकि पिछले साल सितंबर में 51268 यूनिट्स बिकीं थी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को सितंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। महिंद्रा ने घरेलू बिक्री में 21 फीसद की गिरावट के साथ 40,692 यूनिट की बिक्री की है। महिंद्रा ने सितंबर 2018 में घरेलू बाजार में 51,268 यूनिट्स की बिक्री की थी।
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले महीने में 14,333 यूनिट्स के साथ 33 फीसद घट गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 21,411 यूनिट्स थी। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने पिछले महीने 18,872 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि सितंबर 2018 में 22,917 यूनिट्स की बिक्री हुई थीं। इस सेगमेंट के अंदर मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट (MHCV) सबसे ज्यादा कठिन दौर से गुजरा है। एमएचसीवी ट्रकों की बिक्री एक साल पहले इसी महीने में 1,064 यूनिट्स के मुकाबले 69 फीसद घटकर 408 यूनिट्स रह गई।
रिव्यू के माह के दौरान एक्सपोर्ट 29 फीसद की गिरावट के साथ 2,651 यूनिट्स पर रहा। कंपनी की कुल वाहन बिक्री (घरेलू + निर्यात) सितंबर 2019 में 43,343 यूनिट्स पर रही, जो सितंबर 2018 के दौरान 55,022 यूनिट्स थी, जिसमें 21 फीसद की गिरावट आई है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)
Mahindra Scorpio में इंजन तीन विकल्पों में है। Scorpio के S3 वेरिएंट में 2,523 सीसी का m2DICR 4 सिलेंडर वाला, 4 स्ट्रॉक टर्बो चार्ज्ड, डायरेक्ट इंजेक्शन, कॉमन रेल डीजल इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S5 और S7 (120 बीएचपी) वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी डीजल इंजन है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। S7 (140एचपी), S9 और S11 वेरिएंट में 2179 सीसी का mHawk 4 सिलेंडर वाला वेरिएबल जियोमैटरी टर्बोचार्जर, 4 वाल्व पर सिलेंडर, कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नोलॉजी इंजन है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कीमत की बात की जाए तो Mahindra Scorpio की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 9,99,994 रुपये तक है।