Move to Jagran APP

कोरोना महामारी के जूझ रहे लोगों के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक ने शुरू की फ्री कैब सर्विस, इस नंबर पर काॅल कर इन दो शहरों में उठा सकते हैं लाभ

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 9867097665 पर कॉल करना होगा। और कंपनी द्वारा बताए गए समय के अनुसार यह कैब सर्विस सुबह 7 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होंगी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैब में सफाई का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।

By BhavanaEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 09:48 AM (IST)
कोरोना महामारी के जूझ रहे लोगों के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक ने शुरू की फ्री कैब सर्विस, इस नंबर पर काॅल कर इन दो शहरों में उठा सकते हैं लाभ
इस सर्विस को देश के प्रमुख शहर मुंबई और पुणे के कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra Free Cab Service: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने कोरोना माहामारी से जूझ रहे भारतीय नागरिको को सहायता देने के लिए मुफ्त आपातकालीन कैब सेवा की शुरुआत की है। यानी जिन लोगों को वैक्सीन और अन्य चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं की जरूरत होगी वे महिंद्रा की इस फ्री कैब सेवा का लाभ उठा सकते हैं। फिलहाल इस सर्विस को देश के प्रमुख शहर मुंबई और पुणे के कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैब में साफ सफाई का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा।

loksabha election banner

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए देश के बुजुर्गों को 9867097665 पर कॉल करना होगा। और कंपनी द्वारा बताए गए समय के अनुसार यह कैब सर्विस सुबह 7 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होंगी। मुंबई में यह टैक्सी सर्विस बांद्रा, घाटकोपर, बोरीवली, ठाणे, अंधेरी में उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पुणे में लोग कतरास, कोथरुड, पिंपल सौदागर, खराड़ी में इन टैक्सियों को इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इन टैक्सी में सफर कर रहे हैं, तो आपक पास अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए।  

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस के चलते कई शहरों में पूरी तरह से लाॅकडाउन कर दिया गया है। वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा केस के साथ नंबर वन पर मौजूद है। लाख कोशिश के बावजूद लोगों को अस्पतालो म जगह नहीं मिल रही है। साल 2020 में शुरू हुई इस भयावह बीमारी का कोई इलाज नहीं है। सिर्फ इसके प्रसार को रोका जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.