Move to Jagran APP

महिंद्रा अपने इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर कर रही काम, जानिए कब तक होगी लॉन्च

Mahindra अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है। BE.09 Mahindra की BE रेंज से अंतिम अनावरण है और BE.05 की तरह यह एक कूप-एसयूवी है। हालांकि महिंद्रा ने अभी तक BE.09 कॉन्सेप्ट ईवी के डॉयमेंशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

By Atul YadavEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 06:24 PM (IST)
महिंद्रा अपने इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर कर रही काम, जानिए कब तक होगी लॉन्च
INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार हो रही महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन के अपने हालिया लॉन्च के साथ महिंद्रा को निश्चित रूप से भारी सफलता मिली है। इसी क्रम आज कंपनी ने ईवी स्पेस में भी बड़ी धूम मचाने के अपने इरादे का संकेत दिया। लंदन में एक मेगा इवेंट में भारतीय ऑटोमेकर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर का अनावरण किया और इस पर आधारित पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड 2024 के अंत में आने के लिए निर्धारित कंपनी की नई श्रेणी के इलेक्ट्रिक ईवी को रेखांकित करेगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म फॉक्सवैगन एमईबी कंपोनेंट का उपयोग करेगा।

कंपनी की नई एसयूवी XUV-e नेमप्लेट पैटर्न के साथ- XUV-e1, XUV-e2, XUV-e3, XUV-e5, XUV-e6, XUV-e7, XUV-e8 और XUV का अनुसरण करेगी। हालांकि, लीक से यह स्पष्ट है कि कंपनी अपने भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहन रेंज कायम रखने करने के लिए 'XUV' ब्रांड की छवि का उपयोग करेगी।

मॉडल की XUV.e रेंज पहले बिक्री पर जाएगी, XUV.e8 दिसंबर 2024 में आने वाली है, जबकि BE मॉडल का पहला अक्टूबर 2025 में आएगा।

BE रेंज की शुरुआत BE.05 कूप-एसयूवी है, जिसका प्रोडक्शन अक्टूबर 2025 में होगा। स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक वाहन, या SEV के रूप में लेबल किया गया, BE.05 दिखने में काफी शानदार होने वाली है। इसमें हेडलाइट्स और बड़े एयरडैम मिल सकते हैं। बाकी के फ्रंट डिज़ाइन में बोनट पर एक प्रमुख एयर-डक्ट के साथ बहुत सारे शार्प कट और क्रीज देखने को मिल सकते हैं।

Mahindra अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है। BE.09 Mahindra की BE रेंज से अंतिम अनावरण है, और BE.05 की तरह, यह एक कूप-एसयूवी है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक BE.09 कॉन्सेप्ट ईवी के डॉयमेंशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.