Mahindra XUV700 होगी कंपनी की नई 7-सीटर एसयूवी, प्रीमियम फीचर्स के साथ जानें क्या होगा खास
महिंद्रा XUV700 SUV Sci-Fi तकनीक के साथ कई सेगमेंट की बेहतर विशेषताओं से लैस होगी। महिंद्रा XUV700 के इंजन विकल्प और स्पेक्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इस आगामी महिंद्रा एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV700 New 7-Seater SUV: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत के लिए अपनी नई 7-सीटर एसयूवी पर काम कर रही है, कंपनी ने आज इस एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है। भारत में इस आगामी 7-सीटर एसयूवी को महिंद्रा 'XUV700' के नाम से जाना जाएगा। जिसे W601 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस कार का नाम XUV700 होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी अपनी XUV500 का नाम बदलकर Xuv700 नहीं कर रही है, बजाय इसके एक नई SUV को लॉन्च किया जाएगा।
Presenting the brand name of our much awaited all-new, authentic, global SUV codenamed W601 that will give you a rush like never before! #MahindraW601 pic.twitter.com/S5dv913pON
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) April 8, 2021
महिंद्रा के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रमुख वेलुसामी ने कहा कि, " कि इस कार को एक युवा टीम ने जुनून के साथ तैयार किया है। एक्सयूवी पोर्टफोलियो हमेशा XUV 500 और Xuv 300 जैसे मॉडलों के साथ मौजूद था। जिसमें अब नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए इस कार को उतारा जाएगा। XUV700 को नए वैश्विक एसयूवी प्लेटफॉर्म W601 पर तैयार किया जाएगा। जो कई खास तकनीक और सुविधाओं को प्रदान करेगी।
महिंद्रा XUV700 SUV "Sci-Fi तकनीक" के साथ कई सेगमेंट की बेहतर विशेषताओं से लैस होगी। महिंद्रा XUV700 के इंजन विकल्प और स्पेक्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इस आगामी महिंद्रा एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ-साथ वैकल्पिक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) के साथ पेश किया जाएगा।
XUV700 को कंपनी पुणे महाराष्ट्र में अपनी चाकन सुविधा में तैयार करेगी। जिसे इस साल त्यौहारी सीजन के पास लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें, कि कंपनी ने हाल ही में अपनी नई सफारी को भी लॉन्च किया है, जिसे भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल इस एसयूवी की कीमत को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि भारत में लॉन्च होने पर यह Hyundai Alcazar को टक्कर देगी।