Mahindra की बिक्री में आई गिरावट, जानें किस सेगमेंट पर पड़ा कितना असर
जून 2020 में Mahindra की बिक्री में भारी गिरावट आई है। यहां जानिए कि किस किस सेगमेंट पर कितना असर पड़ा है। (फोटो साभार Mahindra)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने जून माह की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। Mahindra ने बीते माह (घरेलू+निर्यात) को मिलाकर 19,358 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें जून, 2019 में बेची गई 42,547 यूनिट्स की तुलना में 55 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि साल दर साल के हिसाब से कंपनी की बिक्री में करीब आधे की गिरावट आई है। वहीं कंपनी ने पिछले महीने की तुलना में कोरोनावायरस महामारी से उभरते हुए बिक्री में बढ़ोतरी की है। Mahindra ने मई, 2020 में बेची गई 9,560 की तुलना में इस महीने दोगुनी बढ़ोतरी की है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ Veejay Nakra ने बिक्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि " ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल दोनों ही सेगमेंट में नजर आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी मांग और जरूर सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए हो रहा है। हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले जैसे Bolero, Scorpio और Pik-Ups सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सप्लाई चेन को मैनेज करना और उन क्षेत्रों पर ध्यान देना जहां पर बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है।"
Mahindra के Passenger Vehicle (PV) की बिक्री जून, 2020 में 8,075 यूनिट्स की हुई है, जिसमें पिछले साल इसी अवधि में बिकी 18,826 यूनिट्स की तुलना में 57 फीसद गिरावट देखी गई। वहीं मई में बिक्री काफी कम 3,867 यूनिट्स के साथ थी। यूटिलिटी व्हीकल की बात की जाए तो इसमें 7,958 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि 55 फीसद की गिरावट में थी। जबकि कार बिक्री की बात की जाए तो इसमें 117 यूनिट्स के साथ साल दर साल के हिसाब से 89 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।
Commercial Vehicle (CV) सेगमेंट की बात की जाच तो इसकी बिक्री में बीते माह 10,417 यूनिट्स की बिक्री के साथ 36 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल की बात की जाए तो इसकी बिक्री जून, 2020 में 10,332 यूनिट्स की हुई। जहां पर मीडियम और हैवी व्हीकल की बिक्री जून में 96 फीसद की गिरावट के साथ सिर्फ 34 यूनिट्स की हुई। थ्री व्हीकल सेगमेंट की बात की जाए तो जून, 2020 में सिर्फ 13 यूनिट्स की बिक्री हुई जो कि जून, 2019 में बेची गई 4,251 यूनिट्स से बहुत कम थी।