Move to Jagran APP

रेंज रोवर ने पेश किया इवोक का लैंड मार्क एडिशन, जानिये क्या है इसमें खास

इस नए एडिशन में कुछ नए फीचर्स दिए गये हैं साथ ही इसके लुक्स को ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें कुछ नयापन भी देंने की कोशिश की है।

By Bani KalraEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 08:42 AM (IST)
रेंज रोवर ने पेश किया इवोक का लैंड मार्क एडिशन, जानिये क्या है इसमें खास
रेंज रोवर ने पेश किया इवोक का लैंड मार्क एडिशन, जानिये क्या है इसमें खास

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। रेंज रोवर इवोक अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश SUV गाड़ियों में शुमार है, ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कंपनी अब इसका नया एडिशन लेकर आई है, इस नए एडिशन में कुछ नए फीचर्स दिए गये हैं साथ ही इसके लुक्स को ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें कुछ नयापन भी देंने की कोशिश की है।

रेंज रोवर इवोक लैंड मार्क एडिशन की खास बातें

2018 रेंज रोवर इवोक लैंड मार्क एडिशन की कीमत 50.20 लाख रुपये रखी है। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, स्पोर्टी लुक्स देने के लिए इसमें 18 इंच के अलॉय व्हीलर्स दिए हैं। साथ ही इसकी रूफ को ग्रे टच दिया गया है। लैंड मार्क एडिशन इस गाड़ी के SE मॉडल पर ही मिलेगा।

loksabha election banner

इवोक में यह इंजन
रेंज रोवर ईवोक में 2.0लीटर का डीजल इंजन लगा है, जोकि 177 bhp की पावर देता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। गाड़ी की माइलेज 15.68 kmpl है। इसकी कीमत 53.91 से 66.6 लाख रुपये के बीच है। यह एक दमदार SUV है। इसे हर तरह के रास्तों पर आराम से ले जाया जा सकता है।

इनसे होगा आमना-सामना
रेंज रोवर इवोक का सीधा मुकाबला ऑडी Q5 और BMW X3 से होगा। BMW X3 की कीमत जहां करीब 49 लाख रुपये है तो वही ऑडी Q5 की कीमत 47 लाख रुपये है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि नई रेंज रोवर इवोक लैंड मार्क एडिशन को कितनी सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.