विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 लैंड रोवर डिफेंडर में आया नया वर्टेक्स वेरिएंट और 6-सीटों का विकल्प

Published: Wed, 08 Jul 2026 02:32 PM (IST)

Land Rover Defender: लैंड रोवर ने अपनी 2026 Defender रेंज को बड़े अपडेट्स के साथ पेश किया है। इसमें नया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Land Rover ने 2026 और उसके बाद के लिए अपनी Defender रेंज को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इसमें शहरों के हिसाब से तैयार नया Vertex वेरिएंट शामिल किया है। इसके अलावा, अब इसमें पहले से ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शन, गाड़ी के पर्सनलाइजेशन के नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। अब Defender 110 मॉडल में 6-सीटों का विकल्प भी जोड़ा गया है। ग्लोबल मार्केट्स में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

नया Vertex वेरिएंट

2026 Defender रेंज में सबसे बड़ा बदलाव इसका शहरों के हिसाब से तैयार नया Vertex वेरिएंट है जो Defender X ट्रिम्स के साथ उपलब्ध होगा। यह वेरिएंट 90, 110 और 130 तीनों बॉडी स्टाइल में मिलेगा। Octa के अलावा Vertex पहला ऐसा वेरिएंट है जिसके एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव किया गया है।

बाहरी डिजाइन में खास

इसमें पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है और आगे-पीछे के बंपर्स को Carpathian Grey फिनिश मिली है। इसमें नए डिजाइन में फॉग लैंप, पीले रंग के ब्रेक कैलीपर्स और Recovery Eyes दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें बॉडी के रंग की क्लैडिंग और साइड सिल्स के साथ-साथ ग्लॉस ब्लैक कलर का रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है।

अलॉय व्हील्स और कलर ऑप्शन

Defender Vertex में Satin Dark Grey फिनिश वाले 22-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्राहक विकल्प के तौर पर 22-इंच के ग्लॉस ब्लैक और 20-इंच के सैटिन डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स भी चुन सकते हैं। Defender Vertex Fuji White, Santorini Black, Woolstone Green, Borasco Grey, Carpathian Grey और Patagonia White- Matte कलर विकल्पों में उपलब्ध है।

Defender ट्रॉफी ए़डिशन

Land Rover ने अपने डिफेंडर ट्रॉफी एडिशन को भी अपडेट किया है। अब इसमें नया Santorini Black एक्सटीरियर फिनिश दिया गया है। साथ ही, इसके इंटीरियर हिस्से को अपनी पसंद के मुताबिक सजाने (Interior Customisation) के विकल्पों को भी बढ़ा दिया गया है।

Defender 110 में 6 सीटें

Defender 110 मॉडल के लिए एक और अपडेट यह है कि अब इसमें 6-सीटों का नया विकल्प जोड़ दिया गया है। कार की Second Row में कैप्टन चेयर्स दी गई है जो बेहतर सपोर्ट, आर्मरेस्ट और मैनुअल रिक्लाइन वाले फंक्शन के साथ आती है। इस बदलाव के कार की थर्ड-रो में आना-जाना पहले से आसान हो गया है।

नया पेट्रोल इंजन

Land Rover ने 2026 Defender रेंज में एक नया 3.0 लीटर, 6-सिलिंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन शामिल किया है जिसे P380 नाम दिया गया है। यह इंजन 380hp की पावर और 550nm का टॉर्क जनरेट करता है। Defender Octa में BMW से लिया गया 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो माइल्ड हाइब्रिड V8 इंजन मिलता है। नए Euro 6 Emissions Regulations का पालन करने के लिए इंजन की पावर को थोड़ा कम किया गया है।

अब इसकी पावर 635hp से घटकर 540hp रह गई है। हालांकि, इसका टॉर्क पहले की तरह ही 750nm बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Ducati Diavel V4 Black Roadster बाइक भारत में लॉन्च, 1158cc का पावरफुल इंजन और ए़डवांस फीचर्स