विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ducati Diavel V4 Black Roadster बाइक भारत में लॉन्च, 1158cc का पावरफुल इंजन और ए़डवांस फीचर्स

Published: Wed, 08 Jul 2026 01:36 PM (IST)

Ducati Diavel V4: डुकाटी ने Diavel V4 को नए ब्लैक और यलो लुक में लॉन्च किया है। इसमें पावरफुल इंजन, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ducati ने अपनी बाइख Diavel V4 को नए कलर और लुक में पेश किया है। अब यह बाइक ब्लैक और यलो रंग के कॉम्बिनेशन में मिलेगी। इस नए विकल्प के आने के बाद अब यह बाइक कुल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस नए लुक में बाइक को और भी ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव बनाया गया है और इसमें ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ पीले रंग के ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही, इस बाइक में टाइटेनियम पार्ट्स और नए डिजाइन का सीट कवर जोड़ा गया है।

इंजन और पावर

Diavel V4 Black Roadster में 1,58cc का V4 Granturismo इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,750rpm पर 168hp की पावर और 7,500rpm पर 126nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आता है। साथ ही इसमें Fully Adjustable Suspension, ब्रेंबो ब्रेक्स, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और बुकिंग

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपए है। यह कीमत बाइक के लाल कलर मॉडल से 32,000 रुपए और स्टैंडर्ड ब्लैक कलर मॉडल से 59,400 रुपए ज्यादा है। भारत में सभी Ducati डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू की जा सकती है।

कैसा है इसका लुक?

Ducati Diavel V4 Black Roadster को एक खास कलर स्कीम दी गई है जिसे Ducati Centro Stile ने डिजाइन किया है। बाइक में बेस के तौर पर Sinister-Looking Black कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्यूल टैंक, Radiaor Shrouds और नए रियर सीट कवर पर Racing Yellow रंग की हाइलाइट्स दी गई हैं।

इसके अलावा, बाइक को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें कुछ टाइटेनिय के पार्ट्स को भी जोड़ा गया है। Ducati Diavel V4 Black Roadster देखमें में काफी मस्कुलर और आकर्षक लगती है।

यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च होगी Mercedes GLB EV, 631 किमी की रेंज के साथ AI फीचर्स से होगी लैस