विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EICMA 2026 में KTM 450 RC पेश, एडजस्टेबल WP APEX सस्पेंशन और ट्विन-सिलेंडर इंजन से होगी लैस

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:00 AM (IST)

KTM 450 RC में एडजस्टेबल WP APEX सस्पेंशन, कॉर्नरिंग ABS और TFT डिस्प्ले; उत्पादन 2027 के आखिर में शुरू होगा।

KTM 450 RC सुपरस्पोर्ट बाइक EICMA 2026 में पेश

KTM 450 RC सुपरस्पोर्ट बाइक EICMA 2026 में पेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM ट्विन-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने EICMA 2026 में KTM 450 RC को पेश किया है। इसे खास चेसिस सेटअप और अलग स्पेसिफिकेशन साथ डेवलप किया गया है। इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें एडजस्टेबल WP APEX सस्पेंशन और कई इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्टेंस सिस्टम शामिल है। इसके साथ ही कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

KTM 450 RC का सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

  • KTM 450 RC के फ्रंट में 43mm WP APEX अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क दिया गया है। इसमें कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है। वहीं, रियर में WP APEX शॉक एब्जॉर्बर लगाया गया है, जिसमें प्रीलोड और रिबाउंड को एडजस्ट किया जा सकता है। इस तरह बाइक के दोनों सस्पेंशन को जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकेगा।
  • इस नई सुपरस्पोर्ट बाइक के रियर सस्पेंशन को सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म से जोड़ा गया है। यह सेटअप KTM 450 RC को एक अलग लेआउट देता है। कंपनी ने इसके चेसिस और सस्पेंशन को बाइक के लिए खास तौर पर तैयार किया है।
  • ब्रेकिंग के लिए KTM 450 RC में आगे की तरफ 320mm डिस्क दी गई है। इसके साथ चार-पिस्टन रेडियल WP कैलिपर मिलता है। कंपनी ने फ्रंट में सिंगल-डिस्क सेटअप का इस्तेमाल किया है। KTM के अनुसार, इससे अनस्प्रंग वेट कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर Pirelli Diablo Rosso 4 टायर दिए गए हैं।

KTM 450 RC के फीचर्स

  • इसमें इलेक्ट्रॉनिक राइडर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। इसे कॉर्नरिंग ABS और मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल (MTC) जैसे फीचर्स के साथ लैस किया गया है।
  • बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिसमें रोड और सुपरमोटो मोड शामिल हैं। KTM ने इसमें कई राइडिंग मोड भी दिए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के मुताबिक सेटिंग चुन सकेंगे।
  • इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इस तरह बाइक में राइडर असिस्टेंस सिस्टम के साथ जरूरी कनेक्टिविटी और चार्जिंग सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।

KTM 450 RC का इंजन

450 RC में ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इंजन की सटीक क्षमता यानी डिस्प्लेसमेंट, पावर और टॉर्क से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। बाइक के पूरे तकनीकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। ऐसे में फिलहाल इसके इंजन की परफॉर्मेंस को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

KTM 450 RC का प्रोडक्शन कब होगा शुरू?

KTM के मुताबिक, 450 RC का प्रोडक्शन 2027 के आखिर में शुरू होने की योजना है। यह मोटरसाइकिल 2028 मॉडल के तौर पर आएगी। कंपनी ने अभी इसके बाजार में उपलब्ध होने से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। प्रोडक्शन शुरू होने के करीब KTM इसकी मार्केट उपलब्धता और अन्य तकनीकी जानकारियों का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें- KTM 200 Duke और Bajaj Pulsar NS200 में से कौन-सी 200cc बाइक है बेस्ट, किसे खरीदनें में फायदे का सौदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।