महिंद्रा Marazo आज होगी लॉन्च, जानें 10 बड़ी बातें
महिंद्रा मराजो का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई MPV मराजो को आज यानी 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रही हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। महिंद्रा ने कई बार इसके छोटे-छोटे हिस्सों के टीजर जारी किए, जिसमें यह MPV काफी रोमांचक दिखाई देती है। हालांकि, महिंद्रा ने इसके एक्सटीरियर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन लॉन्च से पहले आज हम आपको इस MPV के बारे में 10 बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
1. महिंद्रा मराजो कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल होगी।
2. मराजो के एक्सटीरियर को देखें तो इसकी विशेषताएं शार्क से प्रेरित हैं। महिंद्रा ने कहा कि इसका ज्यादा तर एक्सटीरियर एलिमेन्ट्स के कुछ हिस्से शिकारी मछली के तौर पर डिजाइन किए गए हैं।
3. इस MPV की पेशकश से पहले ही मराजो के टीजर तस्वीरों में यह क्रीम-टूथ्ड ग्रिल, एक शार्क-फिन एंटेना और बड़ी LED टेललैंप्स के साथ आई है, जो कि शार्क की पूंछ जैसी दिखती है।
4. मराजो 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट के साथ लॉन्च की जाएगी और इसमें स्टाइलिश बैज इंटीरियर दिया जाएगा।
5. मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए जाएंगे जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा या गर्म कर देंगे। दूसरे फीचर्स की बात करें तो कार के सेंटर कंसोल में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे HVAC कंट्रोल दिया जाएगा। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिए जाएंगे, जो कि ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल के साथ आएंगे।
6. महिंद्रा ने पहले ही डुअल-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ बड़ा MID यूनिट पेश किया था जो कि सभी महत्वपूर्ण सूचनाए देगा। इन्फोटेनमेंट सिस्टम महिंद्रा की XUV500 से लिया जा सकता है और इसमें महिंद्रा की टेलेमैटिक्स सिस्टम, एंड्रायड ऑटो और कई दूसरे कनेक्टिविटी विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
7. पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा मराजो कंपनी ने नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी जानकारियां साक्षा नहीं की हैं। इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
8. महिंद्रा की पाइपलाइन में पेट्रोल वर्जन भी मौजूद है, लेकिन इसे डीजल वर्जन के साथ नहीं उतारा जाएगा। इस वक्त महिंद्रा अपने पेट्रोल डेरिवेटिव पर काम कर रही है और इसे डिमांड को देखते हुए बाद में पेश किया जा सकता है।
9. महिंद्रा अपनी MPV मराजो को भारी मात्रा में वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की भी योजना बना रही है।
10. लॉन्च होने के बाद महिंद्रा मराजो भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, मारुति सुजुकी अर्टिगा और टाटा हेक्सा को कड़ी टक्कर देगी। ऐसे में हम भारत में इस MPV की अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये मान रहे हैं।