Kia Syros बनी लोगों की पसंद, बीते महीने बिक्री में 466 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई
भारतीय बाजार में किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros की बिक्री की जाती है। बीते महीने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Kia Syros को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी ने बिक्री का नया कीर्तिमान बनाया है। अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ इसकी बिक्री हुई है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Syros बनी पसंदीदा एसयूवी
अगस्त महीने में किआ की कॉम्पैक्ट एसयूवी सिरोस पसंदीदा एसयूवी के तौर पर सामने आई है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 1742 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
मिली 466 फीसदी की बढ़त
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 466 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। 2025 में इसी अवधि के दौरान इस एसयूवी की 308 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
कैसे हैं फीचर्स
किआ सिरोस में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पेनोरमिक डिस्प्ले पैनल दिया गया है। जिसमें कनेक्टिड कार नेविगेशन सिस्टम, ड्यूल पेन सनरूफ, 64 रंगों की एंबिएंट लाइट्स, रियर सीट रिक्लाइन, स्लाइड और वेंटिलेटिड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
किआ सिरोस में दो इंजन के विकल्प को ऑफर किया गया है। इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन भी दिया गया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों में ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
कितनी है कीमत
Kia Syros की एक्स शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.82 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Kia Syros Diesel Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ क्या मिलेगी माइलेज, डीजल ऑटोमैटिक खरीदने में कितना फायदा
