विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 में दूसरी बार बढ़ी Kia की इस गाड़ी की कीमत, जानिए अब हर वेरिएंट के लिए कितनी जेब होगी ढीली

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:30 AM (IST)

Kia Sonet Price Hike: Kia Sonet की कीमतों में इस साल दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है, जिसमें विभिन्न वेरिएंट्स के दाम बढ़ाए गए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Sonet की कीमतों को इस साल दूसरी बार बढ़ाया गया है। इस SUV में 1.2 लीटर NA, 1.0 लीटर टर्बो और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। साल 2026 में मिले अपडेट के तहचत Kia Sonet में दो नए ऑटोमैटिक वेरिएंट और एक नया कलर ऑप्शन भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि इसके किस वेरिएंट के कितने दाम बढ़ाए गए हैं।

इंजन और पावर

Kia Sonet तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है जिसमें पहला है 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन जो 8b2hp की पावर औऱ 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.0 लीटर टर्बो इंजन जो 118bhp की पावर और 172nm का टॉर्क देता है। वहीं तीसरा है 1.5 लीटर डीजल इंजन जो 115bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

Kia Sonet में 10.25 इंच की सेंटर स्क्रीन या डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइवर के लिए पावर्ड सीट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, 7-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट्स, 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESC, VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट), ABS के साथ EBD और चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए लेवल-1 ADAS भी मिलता है।

इसके अलावा, Kia Sonet में 360-डिग्री कैमरा, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर की सुविधा भी मिलती है।

कितनी बढ़ी कीमत?

Kia Sonet: Price Hike & New Pricing

वेरिएंट (Variant) नई कीमत (New Price - INR) मूल्य वृद्धि (Price Hike)
HTE petrol MT ₹7,44,900 +₹4,000
HTE (O) petrol MT ₹7,87,900 +₹4,000
HTK (O) petrol MT ₹8,88,900 +₹4,000
HTK+ petrol MT ₹9,27,900 +₹4,000
HTK (O) turbo iMT ₹9,33,900 +₹9,000
HTK+ petrol MT ₹9,75,900 +₹4,000
HTK+ turbo iMT ₹10,28,900 +₹9,000
HTK+ turbo DCT ₹11,08,900 +₹9,000
HTX turbo DCT ₹11,83,900 +₹9,000
GTX+ turbo DCT ₹13,84,900 +₹9,000

यह भी पढ़ें- TATA Sierra vs XUV 7X0: कौन सी SUV है फैमिली के लिए ज्यादा सुरक्षित, देखें एक-एक अंतर