विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए डिजाइन और हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द लॉन्च होगी Kia Sonet, मिलेगा 6 एयरबैग और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:29 PM (IST)

Kia Sonet 2027: किआ ने नई जेन सोनेट के डिजाइन, फीचर्स और हाइब्रिड विकल्पों की जानकारी सामने ला दी है जो 2027 में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia न्यू-जेन Sonet पर काम कर रही है जिसे 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें नए प्लैटफॉर्म, बेहतर सुरक्षा, स्पोर्टी डिजाइन और हाइब्रिड विकल्प जैसे कई अपडेट्स शामिल किए गए हैं। नई-जेन Sonet को पहले ही भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अब इस साउथ कोरिया में स्पॉट किया गया है जिससे साइड और रियर प्रोफाइल की कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

कैसा है डिजाइन?

Kia Sonet ब्रांड की ऑपोजिट्स यूनाइटेड डिजाइन फिलासॉफी पर काम कर रही है। साइड प्रोफाइल में एंगुलर साइड प्रोफाइल में एंगुलर विंडो फ्रेम और हल्की ढलान वाली रूफलाइन दिखाई देती है। इसके अलावा, इसमें एक अपडेटेड सी-पिलर डिजाइन, नए तेज डुअल-टोन ORVMs और चौकोर व्हील आर्च दिए गए हैं। अलॉय व्हील का डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी है और वेरिएंट के आधार पर ये 17-इंच या 18-इंच के हो सकते हैं।

रियर हिस्सा और बदलाव

पीछे की तरफ नई Sonet में टेल लैंप का डिजाइन बदला हुआ नजर आता है। इन नए टेल लैंप्स में मौजूदा मॉडल की तुलना में शार्प डिजाइन के साथ इंटरकनेक्टेड सेटअप मिलने की संभावना है। नए मॉडल के कुल मिलाकर तेज डिजाइन के मुताबिक बूटलिड और रियर बंपर में भी बदलाव की उम्मीद है।

फ्रंट डिजाइन और लुक

नई Sonet के फ्रंट फेशिया को पूरी तरह से नए तरीके से डिजाइन किए जाने की उम्मीद है। इसमें वर्टिकल LED हेडलाइट क्लस्टर और खास स्टार मैप LED DRL रनिंग ट्रिम्स के साथ एक लंबी और चौकोर फ्रंट ग्रिल मिल सकती है। न्यू-जेन Sonet का एक्सटीरियर डिजाइन Kia के नए मॉडलों जैसे कि EV3, EV9 और नई Seltos से मिलता-जुलता होगा।

इंटीरियर और फीचर्स

नई Sonet में एक कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए दो HD 12.3 इंच की स्क्रीन शामिल होगी। मौजूदा मॉडल में डुअल स्क्रीन मिलती हैं। नई Sonet में एक स्लीक टू-स्पोक या डबल डी-कट मल्टी फंकशन स्टीयरिंग व्हील और एक नया डिजाइन किया गया HVAC कंट्रोल बार मिल सकता है। इसके अलावा, डुअ टोन इंटीरियर थीम को भी रिफ्रेश किया जा सकता है।

इक्विपमेंट अपग्रेड और फीचर्स

इक्विपमेंट अपग्रेड में डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस ऑडियो सिस्टम और मेमोरी फंक्शन के साथ 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। मौजूदा मॉडल में पहले से ही फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो सिस्टम, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और LED एंबिएंट साउंड मूड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी

फुल लेवल-2 ADAS के साथ सेफ्टी को और अपग्रेड किया जा सकता है। बता दें कि, मौजूदा मॉडल में 10 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स के साथ ADAS लेवल-1 मिलता है। स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, ESC, हिल-असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।

इंजन और हाइब्रिड

लॉन्च के समय नई Sonet में मौजूदा इंजन विकल्प ही दिए जाते रहेंगे। इस हाइब्रिड पावरट्रेन से 140PS की कंबाइंड पावर मिलने की उम्मीद है। Kia Seltos और Carens भी हाइब्रिड विकल्प मिलने की संभावना है जिससे ग्राहकों के लिए पावरट्रेन के विकल्प और बढ़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- BSA Gold Star 650 बाइक को मिले नए यूनिक कलर्स, मिलता है 45hp वाला पावरफुल इंजन और 6 साल की वारंटी