विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSA Gold Star 650 बाइक को मिले नए यूनिक कलर्स, मिलता है 45hp वाला पावरफुल इंजन और 6 साल की वारंटी

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

BSA Gold Star 650: BSA ने गोल्ड स्टार 650 के नए कलर ऑप्शन जारी किए हैं। यह बाइक के इंजन, फीचर्स और पावर की पूरी डिटेल्स यहां दी गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BSA मोटरसाइलिक ने भारत में अपनी Gold Star 650 मोटरसाइकिल के लिए 2 नए कलर विकल्प पेश किए हैं। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 3.42 लाख रुपए से शुरू होकर नए टॉप-टिय Brooklands Black Legacy Edition के लिए 3.65 लाख रुपए तक जाती है। बता दें कि, इस मोटरसाइकिल में किसी भी तरह के कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं।

नए कलर और कीमत

नए Birmingham Blue की एक्स-शोरूम कीमत 3.56 लाख रुपए से लेकर Brooklands Black Legacy Edition के 3.65 लाख रुपए तक जाती है। इसके अलावा, बाकी कलर ऑप्शन में Insignia Red (3.42 लाख रुपए), Midnight Black (3.45 लाख रुपए) और Shine Silver (3.60 लाख रुपए) शामिल हैं। ध्यान रहे कि यहां बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

BSA Gold Star 650 Ex Showroom (New Delhi)
Birmingham Blue ₹ 3,55,950/-
Brooklands Black Legacy Edition ₹ 3,64,950/-

इंजन और स्पेसिफिकेशन

यह मोटरसाइकिल अपने पिछले मॉडल जैसी ही है और इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें 652cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 45hp की पावर और 55nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। BS इस Gold Star के लिए विंडशील्ड, रियर रैक और नी पैड भी ऑफर करती है।

इस मोटरसाइकिल में Brembo ब्रेक्स, डुअल-चैनल ABS और वायर-स्पेक व्हील्स जैसे प्रीमियम पार्ट्स दिए गए हैं जो इसके रेट्रो-रोडस्टर लुक और पहचान को और स्ट्रॉंग बनाते हैं।

किससे है मुकाबला?

650cc रेट्रो-रोडस्टर सेगमेंट में BSA Gold Star 650 का मुकाबला Royal Enfield Interceptor 650 से है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.38 लाख रुपए से लेकर 3.69 लाख रुपए के बीच है। दोनों ही बाइक्स में बड़ा अंतर इंजन का है जहां एक तरफ सिंगल-सिलिंडर इंजन है तो वहीं दूसरी तरफ स्मूथ पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है।

ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम

BSA Motorcycles ग्राहकों के लिए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम जारी रखती है। इसमें स्टैंडर्ड वारंटी के तौर पर 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी, 6 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी के विकल्प, 8 साल तक की रोडसाइड असिस्टेंस जैसे सुविधाएं भी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- दशहरा शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक्स; मिलेगी 500 किमी की टॉप रेंज, कीमत 1.5 लाख से कम