Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kia India का अर्धसैनिक और केंद्रीय पुलिस फोर्स को तोहफा! अब कम दाम में खरीद सकेंगे Seltos और Sonet जैसी गाड़ियां

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 02:00 PM (IST)

    किआ सेल्टोस सोनेट और कैरेंस KPKB के तहत 119 मास्टर कैंटीन और 1900 से अधिक सहायक कैंटीन में उपलब्ध होंगे। किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अब तक कुल 5 कारें पेश की हैं। इनमें सेल्टोस कार्निवल सोनेट कैरेंस और ईवी6 शामिल है। किआ का नेटवर्क देश के कुल 265 शहरों में फैले 588 टचपॉइंट्स तक है। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Kia India अर्धसैनिक और केंद्रीय पुलिस फोर्स को कम दाम में गाड़ियां उपलब्ध कराएगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India ने सक्रिय और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिवारों को अपने वॉल्यूम-बेस्ड व्हीकल प्रदान करने के लिए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के माध्यम से किआ अर्धसैनिक बलों, राज्य और केंद्रीय पुलिस कर्मचारियों के साथ गृह मंत्रालय के कर्मचारियों को विशेष कीमतों पर Seltos, Sonet और Carens जैसे मॉडल उपलब्ध कराएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख ने पिछले दशक के अंत में अपने बाजार में पदार्पण के बाद से भारत में जबरदस्त सफलता हासिल की है और ऑटोमोटिव स्पेस में कुछ आकर्षक सेगमेंट में मौजूद है। सेल्टोस और सोनेट अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से हैं, जबकि कैरेंस को भी इसकी व्यावहारिकता के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    यह भी पढ़ें- Triumph Daytona 660 डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, भारतीय बाजार में जल्द होगी लॉन्च

    कम दाम पर मिलेंगी ये गाड़ियां 

    किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस KPKB के तहत 119 मास्टर कैंटीन और 1,900 से अधिक सहायक कैंटीन में उपलब्ध होंगे। वर्तमान में KPKB पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35 लाख लाभार्थियों को सेवा प्रदान करता है। केपीकेबी की मांगों को पूरा करने और सुलभता सुनिश्चित करने के लिए, 362 किआ डीलरशिप को लिस्ट किया गया है, जो कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में 88 अलग-अलग ट्रिम्स की रेंज पेश करते हैं।

    KPKB क्या है?

    2006 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक कल्याणकारी पहल के रूप में स्थापित, केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसमें BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और Assam Rifles शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इसके लाभों में विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठन जैसे IB, BPRD, NCRB और अन्य शामिल हैं।

    Kia India के प्रोडक्ट 

    किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अब तक कुल 5 कारें पेश की हैं। इनमें सेल्टोस, कार्निवल, सोनेट, कैरेंस और ईवी6 शामिल है। किआ का नेटवर्क देश के कुल 265 शहरों में फैले 588 टचपॉइंट्स तक है।

    यह भी पढ़ें- Ducati Multistrada V4 RS इंडियन वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जल्द लॉन्चिंग की उम्मीद