Move to Jagran APP

इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Kia EV9 के बारे में जानें खास बातें

Kia EV9 Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है।ये एक दमदार लाइटिंग तकनीक के साथ आती है। Kia EV9 एक बार चार्ज करने पर 541 किमी की रेंज देती है। इसका केबिन कई दमदार फीचर्स से लैस है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Fri, 31 Mar 2023 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 04:49 PM (IST)
इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, जानें खास डिटेल्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद किआ ने अपनी Kia EV9 एसयूवी का अनावरण कर दिया है। जिसे इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। कंपनी ने प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में थोड़े बदलाव किए है। तीन रो वाली एसयूवी कई दमदार फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ईवी9 को अपना नया फ्लैगशिप मान रही है। चलिए आपको इस कार की खास बात बताते हैं।

loksabha election banner

Kia EV9 : लाइटिंग

किआ ईवी9 एक दमदार लाइटिंग तकनीक के साथ आती है, जिसे डिजिटल टाइगर फेस कहा जाता है। कार को फ्रंट ग्रिल पर नई लाइटिंग स्कीम मिलती है। इसमें ट्विन वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प्स के पास छोटे क्यूब लैंप्स के डुअल क्लस्टर हैं जो एक एनिमेटेड लाइटिंग पैटर्न बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि EV9 के मालिक डिजिटल टाइगर फेस के डिजाइन को बदल भी सकते हैं।

Kia EV9 : प्लेटफार्म

आपको बता दें, Kia EV9  को वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है। जिसे Hyundai Ioniq 5 के साथ साझा किया गया है। EV9 में  122 इंच का व्हीलबेस है  और इसकी लंबाई 197 इंच  है।

Kia EV9 : केबिन फीचर्स

Kia EV9  के केबिन में आपको कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डिजिटल स्क्रीन है जो ड्राइवर की सीट से केंद्र बिंदु तक फैली हुई है। इसके अलावा, ईवी जो सात और छह-सीटर ऑप्शन में आती है। इसमें कैमरा 180 डिग्री घूम सकता है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब ईवी चार्ज हो रही है।

Kia EV9 : ADAS

भारतीय बाजार में किआ ईवी9 जीटी-लाइन एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) के साथ आती है। इसमें हाईवे ड्राइविंग पायलट मिलता है जिसके कारण हैंड्स-फ्री  ड्राइव करने का अनुमति देता है। एडीएएस 15 सेंसर के आधार पर काम करता है, जिसमें पूर्ण 360 डिग्री कैमरे का इस्तेमाल होता है।

Kia EV9 : पावरट्रेन

Kia EV9 की एक बार चार्ज करने पर 541 किमी की रेंज देती है। इसमें 150 kW इलेक्ट्रिक मोटर है जो EV को 9.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसमें 160 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जिसके कारण कार 8.2 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड  पकड़ सकती है। किआ का दावा है कि ईवी9 महज 15 मिनट की चार्जिंग में 239 किमी चल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.