Kawasaki ने खोले अपने डिस्काउंट के दरवाजे, सुपरबाइक्स पर दी रिकॉर्डतोड़ छूट
कावासाकी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 300 सीसी सेगमेंट से लेकर कई सुपरबाइक्स को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने किस मोटरसाइकिल को खरीदने पर लाखों रुपये के Discount Offer दिए जा रहे हैं। किस मोटरसाइकिल को खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kawasaki Ninja 300 पर कितनी बचत
कावासाकी की ओर से भारत में 300 सीसी सेगमेंट में निंजा 300 को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर निर्माता की ओर से 28 हजार रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके 2024 की बची हुई यूनिट्स पर मिल रहा है।
Kawasaki Ninja 500 पर भी बचत होगी
कावासाकी निंजा सीरीज में 500 सीसी की मोटरसाइकिल को भी ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर निर्माता की ओर से पांच हजार रुपये की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2025 की बची हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है।
Kawasaki Ninja 650 पर क्या ऑफर
कावासाकी की ओर से निंजा 650 को भी बाजार में ऑफर किया जाता है। इस पर इस महीने 27 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर इसकी 2025 की बची हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है।
Kawasaki ZX 6R पर भी होगी बचत
कावासाकी की ओर से ZX 6R को भी इस महीने खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर 15 हजार रुपये की नकद छूट या मुफ्त एक्सेसरीज किट को दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके 2026 की यूनिट्स पर मिल रहा है।
Kawasaki Ninja 1100 SX पर कितनी बचत
कावासाकी की निंजा 1100 एसएक्स पर भी इस महीने बचत का मौका मिल रहा है। इस मोटरसाइकिल की 2026 की यूनिट्स को खरीदने पर निशुल्क सहायक उपकरण पैकेज को दिया जा रहा है।
Kawasaki ZX 10R पर भी होगी बचत
कावासाकी की ओर से जेडएक्स 10 आर पर भी लाखों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल की 2026 की यूनिट्स पर 2.89 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Kawasaki KLX RS पर कितनी होगी बचत
कावासाकी की ओर से ऑफ रोड क्षमता वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल केएलएक्स आर एस को भी ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। यह बचत इसकी 2024 यूनिट्स पर होगी। 2025 की यूनिट्स पर इस महीने एक लाख रुपये की बचत की जा सकती है।
Kawasaki Z 900 पर क्या है ऑफर
इस महीने कावासाकी की इस नेकेड सुपरबाइक जेड900 पर 12 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। यह बचत इसकी पहली सर्विस के तौर पर की जा सकती है। इस ऑफर को इस मोटरसाइकिल की 2026 यूनिट्स पर दिया जा रहा है।
