विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG कर रही है बड़ी तैयारी, लॉन्‍च करेगी दो नई गाड़ी, क्‍या होगी खासियत

Published: Mon, 20 Jul 2026 05:29 PM (IST)

वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही दो नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इन दोनों कारों को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। किस सेगमेंट में किस तरह की खासियत के साथ इनको लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होंगी दो नई कारें

एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही दो नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस वित्‍त वर्ष में दो नई कारों को भारत में लॉन्‍च करेगी।

कब होंगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से इन दोनों कारों को मौजूदा वित्‍त वर्ष में ही लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें से पहली गाड़ी को फेस्टिव सीजन के आस पास लॉन्‍च किया जाएगा। जबकि दूसरी गाड़ी को 2027 के शुरू में ऑफर किया जा सकता है।

किस सेगमेंट में होंगी लॉन्‍च

एमजी इंडिया के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा वाहनों को ऑफर किया जाता है। इसी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा मांग भी रहती है। इसलिए एमजी की ओर से भी एसयूवी सेगमेंट में ही दोनों कारों को ऑफर किया जाएगा।

क्‍या होगी खासियत

एमजी अपनी दोनों नई एसयूवी को भारत में अलग अलग तकनीक के साथ ऑफर करेगी। निर्माता की ओर से एक गाड़ी को ईवी और दूसरी गाड़ी को PHEV तकनीक के साथ ऑफर किया जाएगा।

नए प्‍लेटफॉर्म का होगा उपयोग

एमजी की ओर से हाल में ही भविष्‍य की कारों के लिए नए प्‍लेटफॉर्म MG Adapt को पेश किया गया है। इसी प्‍लेटफॉर्म का उपयोग कर निर्माता की ओर से दोनों नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा।

MG NEV jagran 21104

दो और तकनीक पर भी आएंगी नई कारें

ईवी और पीएचईवी तकनीक के साथ ही निर्माता रेंज एक्‍सटेंडर और हाइब्रिड तकनीक पर भी अपनी कारों को ऑफर करेगी। लेकिन रेंज एक्‍सटेंडर और हाइब्रिड तकनीक के साथ नए वाहनों को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा, इसकी जानकारी निर्माता की ओर से अभी नहीं दी गई है। लेकिन एमजी के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि बाजार की मांग के मुताबिक ही बाकी तकनीक वाली कारों को भी भारत में ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MG ने पेश किया Multi New Energy Vehicle प्‍लेटफॉर्म Adapt, क्‍या है खासियत