विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSW MG Motor India 2026 तक लाएगी 3 नई EV, 1000 EV चार्जर लगाकर बनाया रिकॉर्ड

Published: Sat, 06 Jun 2026 03:04 PM (IST)

JSW MG Motors: JSW एमजी मोटर इंडिया ने 2026 के लिए तीन नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की पुष्टी की है जिसमें उसकी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार भी शामिल है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG Motor India ने भारत में अपने विकास के अगले चरण की घोषणा की है। कंपनी ने साफ किया है कि वह 2026 में तीन नई एनर्जी व्हीलक्ल लॉन्च करने की योजना बना रही है। आने वाली कारों की लिस्ट में भारतीय बाजार के लिए कंपनी का पहला प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी शामिल होगा।

EV चार्जिंग

यह घोषणा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी एक बड़ी माइलस्टोन के साथ सामने आई है। MG अपने MG Charge प्रोग्राम के तहत 1,000 कम्यूनिटी ईवी चार्जर लगाने वाली भारत की पहली पैसेंजर गाड़ी निर्माता कंपनी बन गई है। ये चार्जर अब 470 से ज्यादा जगहों पर काम कर रहे हैं जिसमें रेसिडेंशियल सोसाइटी, होटल-अस्पताल, इंड्स्ट्रियल पार्क्स, शैक्षणिक संस्थान शामिल है।

इसका मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाने वाली सबसे बड़ी चिंता आसान और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क की कमी को दूर करना है।

EV का पर्यावरण को फायदा

MG के बढ़ते चार्जिंग नेटवर्क की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक, उसके इलेक्ट्रिन वाहन ग्राहकों ने भारतीय सड़कों पर मिलकर कुल 290 करोड़ किमी से ज्यादा की दूरी तय की है। इस इस्तेमाल से पर्यावरण में लगभग 4.17 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिली है।

MG की योजना और रणनीति

MG की प्रोडक्ट रणनीति इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर एक बड़ा नजरिया दिखाती है। नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ-साथ एक प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ी लाकर कंपनी का मकसद उन ग्राहकों को बड़ी संख्या को अपनी तरफ खींचना है जो अभी पूरी तरह से बैटरी वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी अपनाने के लिए तैयार नहीं है।

अलग अलग तकनीकों को एक साथ इस्तेमाल करने से MG को अलग-अलग कीमतों और जरूरतों वाले ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आने वाले नए मॉडल्स की कोई भी जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- TATA की इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है 3 लाख तक का डिस्काउंट, इस तारीख तक रहेगा ये बंपर ऑफर