TATA की इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है 3 लाख तक का डिस्काउंट, इस तारीख तक रहेगा ये बंपर ऑफर
TATA EV Discount: जून 2026 में टाटा अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर 3.35 लाख तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसमें Punch से लेकर Curvv EV तक शामिल हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जून 2026 में TATA भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों 3.35 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। भारतीय बाजार में कंपनी TATA Tiago EV, TATA Punch EV, TATA Nexon EV, TATA Curvv EV, TATA Harrier EV जैसे मशहूर इलेक्ट्रिक मॉडल बेचती है। ध्यान रहे की यह ऑफर जून 2026 तक के लिए ही है।
TATA Tiago EV
कंपनी ने हाल ही में TATA Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है जो अब देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। June 2026 में Tiago EV के पुराने जनरेशन वाले मॉडल पर 1.45 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के बाकी लॉंग रेंज वेरिएंट्स पर 1.25 लाख तक की अधिकतम छूट उपलब्ध है। इस कार के मीडियम रेंज वेरिएंट्स पर 65,000 तक के फायदे मिल रहे हैं।
TATA Punch EV
TATA की Punch EV बाजार में मौजूद सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV में से एक है। जून 2026 में इस गाड़ी पर 1.45 लाख तक का फायदा मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के MR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख तक का अधिकतम फायदा उठाया जा सकता है। इसके MR Smart वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 95,000 तक का फायदा मिल रहा है।
TATA Curvv EV पर डिस्काउंट
TATA कर्व ईवी का डिजाइन Coupe-SUV स्टाइल का है। जून 2026 में Curvv EV पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके Non-X वेरिएंट्स पर 3.35 लाख तक की छूट मिल रही है। इसके Creative Trims पर 2.85 लाख रुपए, X वेरिएंट्स पर 65,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।
Nexon EV पर डिस्काउंट
TATA Nexon EV देश की इकलौती ऐसी इलेक्ट्रि कार है जिसने 1 लाख सेल्स का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार भी है। जून 2026 मे TATA Nexon EV पर 50,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। टाटा नेक्सन ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से 17.49 लाख रुपए है।
Harrier EV पर ऑफर
TATA Harrier EV देश में कंपनी द्वारा बेची जाने वाली इकलौती मिड-साइज इलेक्ट्रिक कार है। जून 2026 में इस गाड़ी पर बेहतरीन फायदे मिल रहे हैं। इस महीने Harrier EV पर 2.75 लाख तक का अधिकतम फायदा दिया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात है कि यह डिस्काउंट ऑफर इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट पर है।
